बिपाशा बसु के साथ फिल्म 'राज' में नजर आने वाले डिनो मोरिया का आज जन्मदिन है। वह आज 45 साल के हो गए हैं। डिनो अब भले ही सिल्वर स्क्रीन से दूर हो गए हों लेकिन एक समय ऐसा था जब लड़कियां उनकी दीवानी थीं। डिनो एक जमाने में सक्सेसफुल मॉडल रह चुके हैं।
2 of 5
डिनो मोरिया
- फोटो : सोशल मीडिया
डिनो ने फिल्म 'प्यार में कभी कभी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में वह रिंकी खन्ना के साथ नजर आए थे। साल 2002 में आई फिल्म 'राज' से उन्हें बहुत लोकप्रियता मिली। इसके बाद वह 'गुनाह' 'बाज: ए बर्ड इन डेंजर', 'अक्सर' और 'एसिड फैक्टरी' जैसी कई फिल्मों में नजर आए। हालांकि उनकी फिल्में कुछ कमाल नहीं दिखा पाईं।
3 of 5
DINO, BIPASHA
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्में नहीं चलीं तो उन्होंने रियलिटी शो करना करना शुरू किए। साल 2010 में 'खतरों के खिलाड़ी' के विनर भी रहे। बॉलीवुड में डिनो की लगातार फिल्में फ्लॉप होने के बाद उन्हें फिल्में मिलना भी बंद हो गईं।
4 of 5
Dino Morea and Bipasha Basu
- फोटो : social media
फिल्म 'राज' की शूटिंग के दौरान ही डिनो की मुलाकात बिपाशा बसु से हुई थी। इसके बाद से दोनों के अफेयर के चर्चे खूब हुए थे। डिनो और बिपाशा ने एक इनरवियन कंपनी के लिए फोटोशूट करवाया था। इस फोटोशूट पर काफी विवाद हुआ था।
5 of 5
Hostages 2
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इससे पहले डिनो वेब सीरीज 'होस्टेज 2' को लेकर चर्चा में थे। काफी साल लाइमलाइट से दूर रहने के बाद डिनो का कमबैक फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं था। इस वेब सीरीज में वह विलेन की भूमिका में थे। कभी सुपरमॉडल रह चुके डिनो मोरिया अपनी बॉडी पर काफी ध्यान देते हैं और इस उम्र में भी काफी फिट नजर आते हैं।