फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dinesh Vijan and Raj Nidimoru Krishna DK resolve their dispute over sharing of profits to film Stree

पुरुष दिवस पर सुलझा फिल्म 'स्त्री' के अधिकारों का ये झगड़ा, दोनों पक्ष बोले- ओ स्त्री! अब फिर आना

Thu, 19 Nov 2020 09:38 PM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 19 Nov 2020 09:38 PM IST
विज्ञापन
Dinesh Vijan and Raj Nidimoru Krishna DK resolve their dispute over sharing of profits to film Stree
स्त्री - फोटो : फाइल

दो फिल्म निर्माता कंपनियों मडॉक फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड और डी2आर फिल्म्स के बीच पिछले दो साल से चल रहा झगड़ा अब समाप्त हो गया है। दोनों कंपनियों में वर्ष 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'स्त्री' की कमाई को लेकर आपसी विवाद पैदा हुआ था जिसके बाद इनका यह झगड़ा काफी दिन सुर्खियों में रहा। अब दोनों कंपनियों ने आपसी सहमति से अपने झगड़े का निपटारा कर लिया है।

विज्ञापन


 मडॉक फिल्म्स के मुताबिक,  'दिनेश विजन की कंपनी मडॉक फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड और राज निदिमोरू और कृष्णा डीके की सहभागिता से चल रही कंपनी डी2आर फिल्म्स ने आपसी सहमति से अपने बीच पैदा हुए उन विवादों को खत्म कर लिया है जो वर्ष 2018 में अगस्त के महीने में रिलीज हुई फिल्म 'स्त्री' के दौरान पैदा हुए थे। अब इस फिल्म के सभी कॉपीराइट और बौद्धिक संपदा अधिकार पूरी तरह से मडॉक फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के स्वामित्व में हैं।'
विज्ञापन

 

Dinesh Vijan and Raj Nidimoru Krishna DK resolve their dispute over sharing of profits to film Stree
स्त्री - फोटो : फाइल

वर्ष 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'स्त्री' का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बैनर्जी ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म रही जिसको दर्शकों और समीक्षकों की तरफ से बहुत पसंद किया गया। फिल्म ने डेढ़ सौ करोड़ से ज्यादा रुपये की कमाई की और फिल्म ने दर्शकों के ऊपर डर और हंसी की एक अनोखी छाप छोड़ी। फिल्म का म्यूजिक भी दर्शकों को पसंद आया और कहानी भी लाजवाब रही।

फिल्म 'स्त्री' का निर्माण दिनेश विजन और राज और डीके ने अपनी अपनी प्रोडक्शन कंपनियों के बैनर तले किया। जब फिल्म ने भारी मुनाफा करके दिखाया तो इन दोनों ही कंपनियों के निर्माताओं के बीच में मुनाफे को लेकर अनबन होने लगी। मुनाफा तो दोनों कंपनियों ने आधा-आधा बांटा लेकिन जब फिल्म के अधिकारों की बात आई तो दोनों कंपनियों ने फिल्म पर अपना हक जताने की कोशिश की। यहीं पर मामला फंस गया। कुछ ले देकर पूरे दो साल बाद अब यह मामला निपट गया है और अब इस फिल्म के सारे अधिकार दिनेश विजन की कंपनी मडॉक फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड ने अपने पास रखे हैं।

केबीसी में अमिताभ बच्चन ने सुनाया शादी से पहले का किस्सा, जया बच्चन को भेजते थे लव लेटर्स

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed