पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर अगर कोई लगातार छाया हुआ है तो वे हैं दिलजीत दोसांझ। हाल ही में ट्विटर पर कंगना रणौत से भिड़ने वाले दिलजीत किसान आंदोलन का समर्थन करने सिंघु बॉर्डर पहुंचे। इस दौरान दिलजीत ने भाषण भी दिया जिसका एक वीडियो वायरल हो रहा है।
2 of 5
दिलजीत दोसांझ
- फोटो : इंस्टाग्राम
दरअसल गुरुवार को कंगना रणौत के ट्वीट के जवाब में दिलजीत ने जो ट्वीट्स किए थे वे पंजाबी में थे। ऐसे में ट्विटर पर कई मीम्स बने कि कंगना को ट्वीट्स समझने के लिए गूगल की मदद लेनी होगी। उस वक्त दिलजीत ने भी लिखा था कि वह जो कह रहे हैं उसका गूगल कर लें। कमाल की बात ये है कि दिलजीत के ट्वीट्स के साथ #Punjabi भी ट्रेंड करने लगा था। अब इसी बात को लेकर अभिनेता ने इशारों इशारों में निशाना साधा है।
3 of 5
दिलजीत दोसांझ
- फोटो : इंस्टाग्राम
सिंघु बॉर्डर पहुंचे दिलजीत ने किसानों को संबोधित किया। पहले तो उन्होंने पंजाबी में बात की। फिर हिंदी में बात करते हुए कहा कि ‘हिंदी में भी बोल रहा हूं जिससे बाद में गूगल ना करना पड़े।‘ दिलजीत के इतना कहते ही वहां मौजूद भीड़ हंस पड़ती है।
4 of 5
दिलजीत दोसांझ
- फोटो : instagram/diljitdosanjh
दिलजीत दोसांझ ने कहा कि 'ट्विटर पर चीजों को घुमाया जाता है, मुद्दों को ना भटकाया जाए। हाथ जोड़कर विनती करता हूं, सरकार से भी गुजारिश है कि हमारे किसान भाइयों की मांगों को मान लें। यहां सब शांतिपूर्ण तरीके से बैठे हैं कोई खून-खराबा नहीं हो रहा है। आप सभी को सलाम, किसानों ने एक नया इतिहास रचा है। यह इतिहास आने वाली पीढ़ियों को सुनाया जाएगा।'
5 of 5
दिलजीत दोसांझ
- फोटो : instagram/diljitdosanjh
वहीं दिलजीत ने आंदोलन कर रहे किसानों को सर्दी से बचाने के लिए एक करोड़ रुपए दान दिए हैं। पंजाबी गायक सिंघा ने अपने एक वीडियो के जरिए इस बात का खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि इन पैसों से ठंड में प्रदर्शन कर रहे किसानों को गर्म कपड़े मुहैया करवाए जाएंगे।