बॉलीवुड की फिल्मों और टीवी सीरियल्स में सस्पेंस, थ्रिलर के अलावा कॉमेडी का भी खूब तड़का देखने को मिलता है। ऐसे कई कॉमेडियन और कलाकार हैं जिन्होंने बड़े पर्दे के अलावा छोटे पर्दे पर भी अपनी मजेदार कॉमेडी से दर्शकों को हमेशा हंसाया है। पर्दे पर लोगों को हंसाने वाले यह कॉमेडियन कलाकार हमेशा सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन इनका परिवार या फिर इनकी पत्नियां लाइमलाइट से ज्यादातर दूर रहती हैं। आज हम ऐसी ही कॉमेडियंस कलाकारों और उनकी पत्नियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो बहुत कम लाइमलाइट में रहती हैं।
दिलीप जोशी सहित इन कॉमेडियंस की पत्नियां रहती हैं लाइमलाइट से दूर, जीती हैं साधारण जिंदगी
दिलीप जोशी और जयमाला जोशी
छोटे पर्दे का चर्चित कॉमेडी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो में दिलीप जोशी जेठालाल का किरदार करते हैं। 26 मई को उनका जन्मदिन होता है। उनकी पत्नी का नाम जयमाला जोशी है। दिलीप जोशी छोटे पर्दे के मशहूर कलाकारों में से एक हैं, बावजूद इसके उनकी पत्नी लाइमलाइट से दूर रहती हैं।
कीकू शारदा और प्रियंका शारदा
काकू शारदा उन कॉमेडियन कलाकारों में से एक हैं जिन्होंने अपनी कॉमेडी से छोटे और बड़े पर्दों पर हमेशा दर्शकों के दिलों को जीता है। उनकी पत्नी का नाम प्रियंका शारदा है। कीकू शारदा और प्रियंका शारदा ने साल 2003 में शादी की थी। पति के शानदार और चर्चित कलाकार होने के बावजूद प्रियंका शारदा बहुत कम लाइमलाइट में नजर आती हैं।
अली असगर और सिद्दीका असगर
कपिल शर्मा के शो में दादी और नानी का किरदार करके दर्शकों की तारीफ बटोरने वाले अभिनेता अली असगर मशहूर कलाकारों में से हैं। अली असगर फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। उनकी पत्नी का नाम सिद्दीका असगर है, लेकिन वह भी लाइमलाइट से दूर रहती हैं। अली असगर और सिद्दीका असगर ने साल 2005 में शादी की थी।
सुनील ग्रोवर और आरती ग्रोवर
सुनील ग्रोवर फिल्मों और टीवी सीरियल्स में हमेशा से दर्शकों दिलों को जीतते आए हैं। आज भी बहुत से लोग उन्हें कपिल शर्मा के शो के गुत्थी और डॉक्टर गुलाटी के नाम से जानते हैं। सुनील ग्रोवर की पत्नी भी लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं। उनकी पत्नी का नाम आरती ग्रोवर है।