बॉलीवुड सितारों के फैंस अक्सर अपने पसंदीदा सितारों के बारे में कुछ न कुछ नया जानने की कोशिश करते रहते हैं और सेलेब्स भी अपने फैंस की इस इच्छा का पूरा ख्याल रखते हुए कुछ न कुछ खुद से जुड़ी बातें बताते ही रहते हैं। हालांकि कई बार कुछ ऐसी बातें भी होती हैं, जो सितारे खुलकर कहते नहीं लेकिन फैंस वो भी जान ही लेते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताते हैं बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा मल्लिका शेरावत के बारे में कुछ खास बातें।
2 of 5
मल्लिका शेरावत
- फोटो : इंस्टाग्राम
मल्लिका शेरावत ने साल 2003 में फिल्म 'ख्वाहिश' से बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। पहली ही फिल्म में 21 किसिंग सीन्स से मल्लिका ने बोल्डनेस की शुरुआत कर दी थी। हालांकि मल्लिका को शोहरत फिल्म मर्डर से मिली। फिल्म के न सिर्फ गाने सुपरहिट हुए, बल्कि इमरान के साथ मल्लिका की जोड़ी को भी फैंस ने काफी पसंद किया।
3 of 5
मल्लिका शेरावत
- फोटो : सोशल मीडिया
वैसे बता दें कि मल्लिका शेरावत का असली नाम रीमा लांबा है और फिल्मों में आने के लिए उन्होंने अपना नाम रीमा से बदलकर मल्लिका कर लिया था। इसके साथ ही मल्लिका के बारे में ये भी कहा जाता है कि बॉलीवुड डेब्यू से पहले ही मल्लिका ने शादी कर ली थी और बाद में डिवोर्स ले लिया।
4 of 5
मल्लिका शेरावत
- फोटो : instagram: mallikasherawat
कहा जाता है कि पढ़ाई पूरी करने के बाद मल्लिका ने बतौर एयरहोस्टेस काम किया, जहां उनकी मुलाकात पायलट करण सिंह गिल से हुई। करण से दोस्ती की शुरुआत हुई और धीरे धीरे दोस्ती प्यार और फिर शादी में बदल गई। लेकिन करीब एक साल बाद ही मल्लिका और करण के रिश्ते में दरार आ गई, जिसके बाद दोनों ने तलाक ले लिया। हालांकि मल्लिका कभी भी खुद इस बात का जिक्र नहीं किया। उन्होंने इस तरह के सवालों का कभी कोई जवाब नहीं दिया और खुद को हमेशा सिंगल ही बताया।
5 of 5
मल्लिका शेरावत
- फोटो : इंस्टाग्राम
गौरतलब है कि मल्लिका ने बॉलीवुड के साथ ही हॉलीवुड में भी दमखम दिखाया है। मल्लिका जैकी चैन के साथ भी फिल्म में काम कर चुकी हैं। बात मल्लिका के फिल्मी करियर की करें तो अभिनेत्री किस किस की किस्मत, मर्डर, प्यार के साइड इफेक्ट्स, शादी से पहले, वेलकम, हिस्स, डबल धमाल और बिन बुलाए बराती सहित कई और फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
पढ़ें: 'टिंडे' को मिला बेस्ट शॉर्ट फिल्म का इंटरनेशनल अवार्ड, अश्विनी और प्रतीक गांधी चुने गए बेस्ट एक्टर