बॉलीवुड में अक्सर किसी ना किसी के रिलेशनशिप की चर्चाएं होती रहती हैं। ये खबरें बाहर आते ही आग की तरह फैलने लगती हैं। किसी भी सेलेब्रिटी को किसी के साथ घूमते हुए देख लिया जाता है या किसी के साथ वक्त बिताते देख लिया जाता है तो ये चर्चाएं शुरु हो जाती हैं। ऐसे ही एक कपल की चर्चा इन दिनों जोरों पर है। लगता है कि इस कपल ने भी अब इस खबर पर मोहर लगा दी है।
2 of 6
Tara Sutaria
- फोटो : Social Media
दरअसल इन दिनों हाल ही में फिल्म 'मरजावां' में नजर आईं अभिनेत्री तारा सुतारिया अपने रिलेशनशिप की खबरों को लेकर चर्चाओं में हैं। तारा सुतारिया को अक्सर करीना कपूर खान के कजिन आदर जैन के साथ देखा जाता है। जिसे देखते हुए इऩ दोनों के साथ होने की खबरें जोरों पर हैं। हालांकि दोनों ने ही इस बारे में अब तक कुछ भी नहीं कहा है।
3 of 6
तारा सुतारिया, आदर जैन
- फोटो : Social Media
लेकिन लगता है कि दोनों ने इंस्टाग्राम पर अपने प्यार को जगजाहिर कर दिया है। दोनों ने अपने फैन्स के सामने मान लिया है कि वो दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दरअसल आदर जैन ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी साझा की थी। इस स्टोरी में उन्होंने तारा को टेग करते हुए लिखा था, 'जब मैं तुम्हारे साथ होता हूं'। इस स्टोरी को तारा ने रीशेयर करते हुए लिखा, 'मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं'।

4 of 6
तारा सुतारिया, आदर जैन
- फोटो : Social Media
इस स्टोरी को देखकर तो यही लगता है कि दोनों ने अपने रिलेशन की खबरों को कन्फर्म कर दिया है। दरअसल दोनों मुंबई में यू2 कॉन्सर्ट में स्पॉट किया गया था। ये स्टोरी भी यहीं से शेयर की गई थी। बता दें कि दोनों को अधिकतर एक साथ देखा जाता है। हाल ही में तारा आदर के भाई अरमान जैन की रोका सेरेमनी में भी पहुंची थी।
5 of 6
Tara Sutaria
- फोटो : Instagram
बता दें कि तारा सुतारिया ने फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द इयर 2' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद तारा सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म 'मरजावां' में नजर आई थीं। इस फिल्म में तारा की एक्टिंग की काफी सराहना की गई थी। फिल्म में बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई भी की थी।