उभरती गायिका ध्वनि भानुशाली के गाने ‘दिलबर दिलबर’ ने यूट्यूब पर एक बिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है। इसी के साथ ‘दिलबर दिलबर’ ये मुकाम हासिल करने वाला पहला भारतीय गाना भी बना। अपनी कामयाबियों के बारे में कम ही बात करने वाली गायिका ध्वनि की इस शानदार कामयाबी का खुलासा भी संयोग से ही हुआ। और, जब ये हुआ तो इस गाने में अपनी सहगायिका नेहा कक्कड़ के साथ मिलकर ध्वनि ने जमकर धमाल किया।
2 of 5
ध्वनि भानुशाली-नेहा कक्कड़
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हुआ यूं कि ध्वनि भानुशाली अपने लेटेस्ट गाने ‘राधा’ की कामयाबी का जश्न मनाने एक म्यूजिक रियलिटी शो पर पहुंची थी। ये गाना ‘राधा’ इन दिनों इंटरनेट और एफएम चैनल का मोस्ट फेवरिट गाना बन चुका है। लोग सोशल मीडिया पर इसकी जमकर तारीफें कर रहे हैं। और, कोरोना काल में भी उनके प्रशंसक उन्हें फूलों के गुलदस्ते और तरह तरह के उपहार भेज रहे हैं।
3 of 5
ध्वनि भानुशाली-नेहा कक्कड़
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बाली सी उमर में कामयाबी का सातवां आसमान छू चुकीं ध्वनि इस बार दिखीं म्यूजिक रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ के मंच पर। शो की शूटिंग के दौरान वह बातें तो ‘राधा’ की ही कर रही थीं लेकिन बातों ही बातों में जिक्र शो की जज नेहा कक्कड़ के साथ गाए उनके गाने ‘दिलबर दिलबर’ का चल पड़ा। और, जैसे ही शो पर ये खुलासा हुआ कि गाना एक बिलियन व्यूज पाने वाला देश का पहला गाना बन चुका है, तो वहां जश्न शुरू हो गया।
4 of 5
ध्वनि भानुशाली
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अब संगीत का मंच हो। देश की कामयाब पॉप सेंसेशन वहां हो। शो की जज नेहा कक्कड़ हो तो भला माहौल बनने में कितनी देर लगती है। लाइव ऑर्केस्ट्रा ने संकेत दिए और दोनों गायिकाएं पलक झपकते एक साथ आ गईं कंधे से कंधा मिलाकर अपनी इस कामयाबी का सुरीला जलसा रचने के लिए। जी हां, शूटिंग के दौरान जब तक कोई कुछ समझ पाता, ध्वनि और नेहा ने अपना ये कामयाब गाना ‘दिलबर दिलबर’ गाना शुरू कर दिया।
5 of 5
ध्वनि भानुशाली
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वैसे तो ध्वनि और नेहा के तमाम गाने ब्लॉकबस्टर रहे हैं लेकिन दोनों का एक साथ गाया ये गाना इंडियन आइडल की शाम रंगीन कर गया। शो पर मौजूद संगीत के तमाम दिग्गजों ने दोनों को इस कामयाबी की बधाई दी। दो सुरीली गायिकाओं की ये जुगलबंदी रविवार वाले एपीसोड में देखी जा सकेगी।