कुंडली भाग्य में करण मेहरा के नाम से घर-घर मशहूर हुए अभिनेता धीरज धूपर और उनकी पत्नी विन्नी अरोड़ा हाल ही में प्यारे से बेटे के माता-पिता बने हैं। जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ साझा की थी। आज अभिनेता ने अपने बेटे की पहले झलक साझा की है। उनकी इस पोस्ट पर फैंस से लेकर सेलेब्स भी प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं।
2 of 4
धीरज धूपर, विन्नी अरोड़ा
- फोटो : Instagram
पापा की उंगली थामे दिखे नन्हें राजकुमार
जब कोई छोटा बच्चा आपकी उंगलियां अपने नन्हें हाथों से थामता है तो उस खुशी को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकती है। ऐसी ही कुछ खुशी इस समय अभिनेता धीरज धूपर महसूस कर रहे हैं। दरअसल धीरज ने जो तस्वीर साझा की है, उसमें देखा जा सकता है कि उनके नन्हें शहजादे अपने छोटे-छोटे हाथों से पापा की उंगली थामे हुए है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अभिनेता ने लिखा- एकमात्र ऐसी जगह जहां मैं रहना चाहता हूं।
3 of 4
धीरज धूप, विन्नी अरोड़ा
- फोटो : Instagram
सेलेब्स ने लुटाया प्यार
धीरज की इस पोस्ट पर सभी उन्हें बधाइयां देते नजर आ रहे हैं, वहीं उनके नन्हें शहजादे पर प्यार बरसा रहे हैं। अभिनेत्री कनिका मान ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- 'सारा प्यार और आशीर्वाद'। वहीं अभिनेता मोहित मल्होत्रा ने लिखा- सो क्यूट! बधाई हो। इसी तरह से राइटर गौतम हेगड़े ने अपनी प्रतिक्रिया दी और लिखा- 'गॉड ब्लेस, गॉड ब्लेस, गॉड ब्लेस! ऊं नमः शिवाय, ऊं गं गणपतये नमः'। इसी के साथ सितारें नजर वाले इमोटिकॉन्स भी पोस्ट करते दिखे।
4 of 4
धीरज धूपर, विन्नी अरोड़ा
- फोटो : Instagram
धीरज धूपर ने साल 2016 में अपनी लॉन् टर्म गर्लफ्रेंड विन्नी संग शादी की थी। दोनों की मुलाकात 2009 में टीवी शो माता पिता के चरणों में स्वर्ग के सेट पर हुई थी। तकरीबन छह साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद कपल ने शादी करने का फैसला किया। विन्नी और धीरज ने इसी साल अप्रैल में सोशल मीडिया के जरिए प्रेग्नेंसी की न्यूज साझा की थी।