शाहरुख खान शेरवानी में और गौरी दुल्हन के जोड़े में सुहागरात के लिए अपने फ्लैट पर पहुंचे ही थे, कि हेमा मालिनी के एक फोन ने पूरा प्लान ही बदल दिया। आइए आपको बताते हैं कि आखिर पूरा मामला था क्या ?
शाहरुख और गौरी की शादी को 24 साल हो चुके हैं। दोनों ने कई सालों तक डेटिंग करने के बाद 1991 में शादी की थी।
3 of 8
shahrukh khan
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में कई फिल्मों में शाहरुख को डांस करा चुके श्यामक का कहना है। कि ये तब की बात है जब वो एक डांस इंस्टीट्यूट चलाते थे और गौरी उनके यहां डांस सीख रही थीं। तभी शाहरुख ऐसा करते थे कि जानकर आप चौंक जाएंगे।
हेमा ने बातों ही बातों में शाहरुख खान से कहा कि वह चाहें तो शूटिंग स्थल पर आ जाएं। क्योंकि वह और धर्मेंद्र शूटिंग के लिए स्टूडियो जा रहे हैं। शाहरुख खान को लगा कि यह गौरी के लिए एक सरप्राइज हो जाएगा कि उसे हेमा मालिनी और धर्मेंद्र का आर्शीवाद मिले। श्यामक ने शाहरुख के और गौरी के बारे में ये मजेदार किस्सा बताकर सबको चौंका दिया है।
स्टूडियो पहुंचने पर उन्हें पता चला कि धर्मेंद्र और हेमा अभी नहीं आए हैं। स्टूडियों के एक कमरे में शाहरुख, गौरी के साथ हेमा और धर्मेंद्र का इंतजार करने लगे। बिना प्लास्तर वाले उस कमरे में लोहे की कुर्सियों में इंतजार करते उन्हें कई घंटे बीत गए।