कन्नड़ अभिनेता किच्चा सुदीप और अजय देवगन के बीच पिछले 2 दिनों से भाषा को लेकर काफी बहस चल रही है। इस विवाद में कर्नाटक के नेता, बॉलीवुड और साउथ के अभिनेता भी शामिल हो रहे हैं। किच्चा सुदीप और अजय देवगन के बीच कुछ देर बाद भले ही गलतफहमियां दूर हो गई हों, लेकिन ये मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अब बॉलीवुड की पंगा क्वीन कंगना रणौत भी इस मुद्दे में कूद पड़ी हैं। अपनी बहुचर्चित फिल्म धाकड़ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान कंगना रणौत ने इस मुद्दे पर अपनी राय रखी।
2 of 4
कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रणौत ने कहा- तमिल, हिंदी भाषा से भी पुरानी है। भारत में अलग-अलग जाति, प्रांत और भाषा के लोग हैं। उन्हें एक डोरी में बांधने के लिए कोई एक कड़ी चाहिए और इसलिए संविधान में हिन्दी को राष्ट्रभाषा बताया गया है और संस्कृत हर भाषा की जननी है। तमिल, कन्नड़, गुजराती और हिंदी भी संस्कृत भाषा से ही आए हैं। जिस तरीके से दक्षिण के लोग अपनी भाषा और संस्कृति का सम्मान करते हैं वैसे मैं भी पहाड़ी हूं और मुझे इस बात पर गर्व है।
3 of 4
कंगना रणौत
- फोटो : insta
कंगना ने आगे कहा- जो लोग हिंदी को नकारते हैं, वो सिर्फ हिंदी ही नहीं बल्कि सरकार के केन्द्र दिल्ली को भी नकारते हैं। जब आप इस बारे में बात करते हैं तो आपको सारी चीजें पता होनी चाहिए। कंगना ने कहा- विदेशियों को अपनी भाषा पर बेहद गर्व होता है। लेकिन आज के समय में हमारे देश में अंग्रेजी भाषा सभी को जोड़ने की एक कड़ी बन चुकी है। हम अपने देश में बातचीत में अंग्रेजी का इस्तेमाल करते हैं तो क्या भाषा अंग्रेजी होनी चाहिए।
4 of 4
कंगना रणौत
- फोटो : Instagram
भाषा को लेकर अजय देवगन का सपोर्ट करते हुए कंगना रणौत ने कहा- अजय देवगन ने जो कहा हिंदी राष्ट्रभाषा है तो वह गलत नहीं है। लेकिन जब वो यह कहते हैं कि तमिल हिंदी से भी पुरानी भाषा हैं तो गलत नहीं है। बता दें कि कंगना रणौत की फिल्म धाकड़ का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। ये फिल्म तमिल, तेलुगू और कन्नड़ में भी रिलीज होगी।