बॉलीवुड के सबसे परफेक्ट लव बर्ड्स कहे जानें वाले रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी की तारीख का खुलासा होते ही अब हनीमून का प्लान भी सामने आ गया है। हनीमून के लिए दोनों को बेहद कम समय मिलेगा। इसके पीछे की वजह भी सामने आ गई है।
दोनों ने पिछले पांच सालों में कभी भी सरेआम अपने प्यार का इजहार नहीं किया। लेकिन दोनों की शादी की अफवाहें जनवरी 2018 में तब शुरू हो गई थी जब यह जोड़ी श्रीलंका में अपने परिवारों के साथ घूमने गए थे। वहीं अब सभी अफवाहों को खत्म करते हुए आखिरकार बॉलीवुड की यह जोड़ी इतने सालों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।
आपको बता दें कि दोनों ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें शादी की तारीखों की पुष्टि हुई है। दीपवीर 14-15 नवंबर, 2018 को शादी के बंधन में बंधेंगे, लेकिन वहीं दोनों ने अभी तक शादी की जगह को राज़ बना रखा है। खबरों की मानें तो दोनों इटली के कोमो में शादी करने के बारे में सोच रहे हैं, लेकिन अगर मुंबई या फिर दीपिका के होमटाउन बेंगलुरू में शादी हुआ तो वह हैरान करने वाली बात नहीं होगी।
वहीं खबरों की मानें तो दोनों लव बर्ड्स रणवीर की अपकमिंग फिल्म ‘सिम्बा’ के प्रमोशन से पहले ही अपने हनीमून के लिए जा सकते हैं। वहीं रणवीर की सिम्बा के बारे में बात करें तो सारा अली खान इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी हैं और फिल्म में नेगिटेव रोल में सोनू सूद नजर आएंगे। फिल्म 28 दिसंबर 2018 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।