बॉलीवुड की अभिनेत्रियां किसी भी मामले में पीछे नहीं रहती, फिर चाहे वो उनका रहन सहन हो या फिर उनका फैशन। बॉलीवुड की ये अदाकाराएं इतने महंगे-महंगे कपड़े या फिर गहने पहनती हैं जिनकी कीमत आम आदमी को पूरी तरह से हैरान कर देती है। वहीं दूसरी तरफ जब कोई अभिनेत्री शादी के बंधन में बंधती है तो उनके गहने से लेकर लहंगे तक हर चीज बहुत ही महंगी होती है। लेकिन कहते हैं न कि एक नई नवेली दुल्हन अपने श्रिंगार में कोई कसर नहीं छोड़ती है ऐसे में भला हमारी बॉलीवुड की ये खूबसूरत अदाकाराएं किसी से कैसे पीछे रह जाए।
दो शादियों के खर्च से भी महंगे थे इन अभिनेत्रियों के मंगलसूत्र, कीमत सुन यकीन करना होगा मुश्किल
अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा अपनी शादी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उनका हर एक लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा था। अनुष्का शर्मा ने साल 2017 में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली से इटली में शादी रचाई। इन दोनों की शादी में इनके करीबी लोग ही शामिल हुए। लेकिन अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी में पैसा पानी की तरह बहाया गया था। अनुष्का को विराट ने जो मंगलसूत्र पहनाया उसमें स्लीक लेकिन बड़ा पैंडंट था जो डायमंड स्टड था। उसकी कीमत करीबन 52 लाख बताई जाती है।
ऐश्वर्या राय बच्चन ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की शादी बॉलीवुड की सबसे महंगी शादियों में से एक है। ऐश्वर्या राय ने अपनी शादी मे न सिर्फ करोड़ों के गहने पहने थे, बल्कि अभिषेक ने ऐश्वर्या को थ्रीपीस का डायमंड लगा हुआ मंगलसूत्र पहनाया था। उस मंगलसूत्र की कीमत लगभग 45 लाख रुपए थी।
शिल्पा शेट्टी कुंद्रा
राज कुंद्रा की गिरफ्तारी का खामियाजा उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी को भी भुगतना पड़ रहा है। सोशल मीडिया पर राज कुंद्रा के साथ-साथ उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी को भी खूब ट्रोल किया जा रहा है। लेकिन बॉलीवुड इंडस्ट्री में शिल्पा शेट्टी उन अभिनेत्रियों में शुमार हैं जो फैशन हो या रहन सहन किसी भी मायने में किसी से पीछे नहीं हैं। अपनी शादी के दिन भी लाल रंग के लहंगे में शिल्पा बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। शिल्पा शेट्टी ने 22 नंवबर 2009 को लंदन बेस्ड बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी रचाई थी। बता दें कि अपनी शादी में शिल्पा शेट्टी ने जो मंगलसूत्र पहना था, उसकी कीमत 30 लाख रुपए के आसपास थी। वैसे राज कुंद्रा अक्सर शिल्पा शेट्टी को महंगे तोहफे देते हैं।
प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने विदेशी मुंडे निक जोनस से साल 2018 में शादी की थी। इनकी शादी उदयपुर में हुई थी। प्रियंका चोपड़ा अपनी शादी के दौरान इतनी अधिक खूबसूरत लग रही थीं कि उनके लुक की चर्चा हर जगह हो रही थी। प्रियंका चोपड़ा के गहनों से लेकर पोशाक तक हर चीज की कीमत लाखों में थी। शादी के दौरान निक ने प्रियंका को जो मंगलसूत्र पहनाया था उसकी कीमत 21 लाख रूपए थी।