बॉलीवुड की डिंपल गर्ल यानी दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। पिछले काफी दिनों से बॉलीवुड के गलियारों में अफवाह थी कि दीपिका और उनके पति रणवीर सिंह के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। लेकिन बीते दिनों अभिनेत्री ने सामने आकर इन अफवाहों पर विराम लगा दिया। इसके बाद अब हाल ही में दीपिका ने अपने जीवन के उन दिनों को याद किया, जब वह डिप्रेशन से जूझ रही थीं। दीपिका ने एक पोडकास्ट शो में उस समय के बारे में खुलकर बात की, जिसके बाद अब एक बार फिर दीपिका पादुकोण सुर्खियों में आ गई हैं।
Deepika Padukone: डिप्रेशन के दिनों को याद कर छलका दीपिका का दर्द, बोलीं- लोगों को लगता था नाटक
लोगों को लगता था फेक
ब्रिटेन की रॉयल फैमिली से ताल्लुक रखने वाली हॉलीवुड अभिनेत्री मेघन मार्कल के पॉडकास्ट शो में बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपने डिप्रेशन के दिनो के बारे में खुलकर बात की। अभिनेत्री ने अपने दर्द को खुलकर बयां करते हुए कहा कि लोगों को लगता था कि उनका डिप्रेशन से पीड़ित होना फेक था। दीपिका ने शो में कहा कि लोग उनके बारे में सोचते थे कि वह सिर्फ अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए डिप्रेशन में होने का ड्रामा कर रही हैं। मेघन मार्कल के इस पॉडकास्ट में दीपिका ने कहा, ' बहुत से लोग ऐसे थे जो ये सोचते थे कि मैं अपनी किसी फिल्म के प्रमोशन के लिए डिप्रेशन का नाटक कर रही हूं। यहां तक की कुछ लोगों का ये भी मानना था कि मैंने किसी मेडिकल कंपनी से यह सब करने का पैसा लिया है। उस समय ऐसे कई आर्टिकल्स छपे थे, जिसमें यह भी कहा गया कि मैं किसी मेडिसिन कंपनी के लिए एड करने जा रही हूं।'
दृष्टि धामी की 'दुरंगा सीजन 2' का अपडेट आया सामने, क्राइम और सस्पेंस से भरपूर ये सीरीज देखने के लिए हो जाएं तैयार
2015 में बीमारी का हुआ खुलासा
दीपिका पादुकोण ने साल 2015 में अपनी इस बीमारी का खुलासा किया था कि वह डिप्रेशन की शिकार हो चुकी हैं। अभिनेत्री के मुताबिक सबसे पहले उनकी मां उज्ज्वला पादुकोण ने उनमें डिप्रेशन के लक्षण देखे थे। अपनी बीमारी का पता लगने के बाद दीपिका ने 'लिव लव लाफ' नाम का एक फाउंडेशन लॉन्च किया, जिसका लक्ष्य मेंटल हेल्थ के बारे में जागरूकता फैलाना और उन लोगों की मदद करना था जो मानसिक रूप से बीमार थे।
नीतू कपूर ने शेयर की बहू आलिया और बेटी रिद्धिमा की खूबसूरत तस्वीर, खास अंदाज में दीं करवा चौथ की शुभकामनाएं
रणवीर और अपने रिश्ते को लेकर दीपिका ने तोड़ी चुप्पी
इन खुलासों के पहले दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर सिंह की अलगाव की खबरें आ रही थीं। दरअसल, कुछ वक्त पहले एक ट्वीट में यह दावा किया गया था कि दोनों के रिश्ते में खटास आ गई है और अब दोनों ने अपनी राहें अलग करने का फैसला किया है। हालांकि, सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दोनों स्टार्स ने इन अफवाहों पर विराम लगाया था, जिसके बाद कुछ दिनों पहले दीपिका ने पहली बार इस मामले पर इसी पॉडकास्ट में चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा, 'मेरे पति एक हफ्ते के लिए एक म्यूजिक कॉन्सर्ट में थे और वो अभी वापस लौटे हैं। वापिस लौटने के बाद वो मेरा चेहरा देखकर काफी खुश होंगे। रणवीर और दीपिका के अलग होने की अफवाह फैलाने वालों के लिए एक्ट्रेस का यह जवाब काफी है। इससे जाहिर है कि दोनों के बीच के प्यार में रत्ती भर कमी नहीं आई है।'
Deepika Padukone: क्या सच है रणवीर-दीपिका के अलगाव की खबर? एक्ट्रेस ने खुद बताई अपने रिश्ते की पूरी सच्चाई