फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   ZEE5 Original popular web series Duranga Two Shades of a Lie is returning with season 2

Duranga Season 2: 'दुरंगा सीजन 2' को लेकर सामने आया अपडेट, फिर होंगे चौंकाने वाले खुलासे

Thu, 13 Oct 2022 04:11 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Thu, 13 Oct 2022 04:11 PM IST
सार

 जी5 ओरिजिनल पर 'दुरंगा सीजन 1' अगस्त महीने में रिलीज किया गया था। ट्विस्ट और टर्न से भरा ये शो दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने में कामयाब रहा और इसकी शानदार सफलता को देखते हुए अब इसके सीजन 2 को लेकर भी अपडेट जारी कर दिया गया है।  

विज्ञापन
ZEE5 Original popular web series Duranga Two Shades of a Lie is returning with season 2
दुरंगा सीजन 2 - फोटो : social media

विस्तार

ओटीटी की दुनिया में दर्शकों के मनोरंजन के लिए हर रोज कोई न कोई नया कंटेंट जुड़ता चला जाता है। लोकप्रिय कोरियाई शो 'फ्लावर ऑफ एविल' के भारतीय रूपांतरण 'दुरंगा सीजन 1'  को 19 अगस्त 2022 को रिलीज किया गया था। जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न के साथ यह शो दर्शकों का मनोरंजन करने में कामयाब रहा और ZEE5 ओरिजिनल का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो बन गया था। फिलहाल इस शो की शानदार सफलता को देखते हुए अब 'दुरंगा - टू शेड्स ऑफ ए लाई' के दूसरे सीजन को लेकर भी अपडेट सामने आ गया है।

विज्ञापन

दुरंगा सीजन 1 को जी5 ने अगस्त महीने में रिलीज किया था और अपने लॉन्च महीने में ही 20 मिलियन से ज्यादा व्यूज के साथ, दुरंगा ने इस साल ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। साल 2022 में यह ZEE5 ओरिजिनल के लिए सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो बन गया। सीजन 1 की सफलता का जश्न मनाने के साथ ही सीजन 2 की घोषणा भी कर दी गई है। जिसमें मुख्य कलाकार गुलशन देवैया, दृष्टि धामी, अमित साध, बरखा सेनगुप्ता और राजेश खट्टर के साथ-साथ निर्माता, गोल्डी बहल और श्रद्धा बहल सिंह आदि नजर आए।
 

Four More Shots Please S3: तीन गुना शरारतें और तीन गुना मस्ती, आ गया फोर मोर शॉट्स प्लीज सीजन 3 का ट्रेलर

विज्ञापन
विज्ञापन

रोज़ ऑडियो विजुअल्स द्वारा निर्मित, सीजन 1 एक रोमांचक पॉइंट पर खत्म हुआ था और अब निर्माता प्रशंसकों के लिए सस्पेंस, रोमांच और ने ट्विस्ट व टर्न्स से भरपूर सीजन 2 भी लाने के लिए तैयार हैं। दुरंगा सीजन 1 में जहां अमित साध गेस्ट अपीरियंस में नजर आए थे, वहीं उनके प्रशंसकों को 'सीजन 2' में और भी बहुत कुछ देखने को मिलेगा।

ये थी दुरंगा की कहानी
दुरंगा एक अनोखी प्रेम कहानी को सामने लाता है, जिसमें सम्मित पटेल (गुलशन देवैया) आदर्श पुरुष, पिता और पति के रूप में दिखाई देते हैं। हालांकि, क्या यह आदमी वास्तविकता में बहुत अच्छा है? इस बीच, सम्मित की इंस्पेक्टर पत्नी, इरा (दृष्टि धामी) एक मनोरोगी सीरियल किलर बाला के संदिग्ध साथी द्वारा उसकी आत्महत्या के बीस साल बाद, हत्याओं की जांच शुरू करती है। यह मामला इरा को उसके पति के अतीत के बारे में चौंकाने वाले खुलासे की ओर ले जाता है और उसे एक आदर्श परिवार को नष्ट करने की धमकी देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed