टॉक शो वोग बीबीएफ बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ के बिंदास अंदाज और स्टाइल की वजह से हमेशा लाइमलाइट में बना रहता है। हाल ही में इस शो में अपनी खूबसूरती का जादू बिखेरने के लिए बॉलीवुड की 'पद्मावती' आई हुईं थीं।
पढ़ें-'भागमती' का ट्रेलर देख सामने आए 'बाहुबली', सोशल मीडिया पर दिया ऐसा रिएक्शन
बता दें कि दीपिका पादुकोण इस शो में अपनी बहन अनीषा पादुकोण के साथ पंहुची हुई थीं। इस शो में दीपिका ने अपनी बहन अनीषा पादुकोण के साथ खूब मस्ती करती दिखीं।
बता दें कि वोग बीबीएफ नाम के इस शो की होस्ट नेहा धूपिया ने अपने शो में इस बात का पूरा ध्यान रखा कि यह दोनों पादुकोण बहनें शो पर दिल खोलकर बात कर पाएं।
बता दें कि नेहा धूपिया के इस शो पर दीपिका पादुकोण हमेशा की तरह अपने ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं जबकि उनकी बहन अनिषा पादुकोण अपने सिंपल लुक में दिखाई दीं।
दीपिका पादुकोण ने इस शो में काले और सफ़ेद रंग के मोनोक्रोम ड्रेस पहना हुआ है जबकि अनीषा पादुकोण ने जींस, टी-शर्ट के साथ नीली डेनिम जैकेट पहनें नज़र आ रही हैं।