दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी के बाद अक्सर किसी ना किसी ईवेंट में साथ नजर आ जाते हैं । हाल ही में दोनों फेमिना ब्यूटी अवॉर्ड्स का हिस्सा बने । दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी पर खुलकर बात करते हैं। इसस दौरान दीपिका ने रणवीर के निजी पलों पर बड़े खुलासे किए हैं।
दीपिका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दीपिका पादुकोण से जब रणवीर सिंह के ब्यूटी सीक्रेट के बारे में पूछा गया तो दीपिका ने कहा- रणवीर काफी देर तक शॉवर लेते हैं। इसके अलावा बाथरूम में भी काफी वक्त बिताते हैं।
3 of 5
Ranveer Singh and Deepika Padukone
- फोटो : Instagram
साथ ही दीपिका ने ये भी बताया कि तैयार होने के लिए भी रणवीर काफी वक्त लगाते हैं। इससे पहले बिस्तर से उठने में भी काफी वक्त लगाते हैं। इस पर ऑडियंस हंसने लगी।' दीपिका ने बीच में ही बात को टोकते हुए कहा कि मेरा मतलब वो नहीं था, जो आप समझ रहे हैं।
इस अवॉर्ड फंक्शन में दीपिका ने रणवीर सिंह के कपड़ों को लेकर भी बात की। दीपिका ने बताया, 'जब भी रणवीर कहीं जाने के लिए कपड़े सिलेक्ट करते हैं तो पहले वह उसे दीपिका को दिखाते हैं। मेरे अप्रूव करने के बाद ही वह उन कपड़ों को पहनते हैं ।'
5 of 5
Ranveer Singh deepika
- फोटो : social media
इस अवॉर्ड फंक्शन में दीपिका ने गाउन पहना था। वहीं, रणवीर अपने कलरफुल सूट में नजर आए थे। इस अवॉर्ड फंक्शन में दीपिका को फेमिना वुमन ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिला है।