फिल्म गलियारों में यह खबर तेजी से घूम रही है कि निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली फिर कुछ ऐसा करने जा रहे हैं जिसके बारे में दूसरे फिल्मकार ख्वाब में भी नहीं सोच सकते। भंसाली ने अपनी अगली फिल्म में शाहरुख खान, सलमान खान और दीपिका पादुकोण को लेने का फैसला किया है। वह फिल्म की कहानी पर काम कर रहे हैं।
2 of 5
bhansali, deepika, ranveer
- फोटो : File Photo
बताया गया है कि दोनों खानों ने सैद्धांतिक रूप से भंसाला को रजामंदी दे दी है। भंसाली को विश्वास है कि दीपिका उन्हें ना नहीं कहेंगी। बीते कुछ वर्षों में बार-बार अपनी रंग बदलती दोस्ती-दुश्मनी के लिए चर्चा में रहे दोनों खान पहले 'करण-अर्जुन', 'कुछ कुछ होता है' और 'हम तुम्हारे हैं सनम' जैसी फिल्मों में साथ आ चुके हैं।
3 of 5
padmaavat
- फोटो : File Photo
कहा जा रहा है कि 'बाजीराव मस्तानी' और 'पद्मावत' बनाने के बाद भंसाली एक बार फिर ऐतिहासिक फिल्म पर काम कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो यह एक हीरोइन और दो हीरो की कहानी होगी। शाहरुख, सलमान और दीपिका अलग-अलग समय पर भंसाली के साथ काम कर चुके हैं। देखना होगा कि तीनों कब साथ मिलकर काम करने को समय निकाल पाएंगे।
4 of 5
deepika, ranveer
- फोटो : Instagram
फिलहाल खबर है कि नई-नई शादी के बाद की धूमधाम में व्यस्त दीपिका की अगली फिल्म मेघना गुलजार के साथ होगी, जिसमें वह ऐसी युवती के संघर्ष को पर्दे पर उतारेंगी जिस पर तेजाब से हमला हुआ। फिल्म की शूटिंग मार्च 2019 में शुरू होने की उम्मीद है। उधर, शाहरुख को भी फरवरी-मार्च में भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा की बायोपिक 'सारे जहां से अच्छा' की शूटिंग करनी है।
ऐसे में संभव है कि भंसाली की फिल्म 2019 के आखिर तक शुरू हो सके। फिलहाल इस वक्त शाहरुख अपनी फिल्म 'जीरो' के प्रमोशन में बिजी हैं। वहीं दीपिका पादुकोण अपने रिसेप्शन की तैयारियों में बिजी हैं। दीपिका पादुकोण एक रिसेप्शन बंगलुरू में 21 नवंबर को दे चुकी हैं जबकि दूसरा रिसेप्शन 28 नवंबर को मुंबई में है।