बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म छपाक को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। वह इस फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन भी कर रही हैं। दीपिका की ये फिल्म एसिड अटैक पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी से प्रेरित है। फिल्म में दीपिका के किरदार का नाम मालती है। छपाक के प्रमोशन में दीपिका में एसिड अटैक पीड़िताओं को लेकर बड़ी बात बोली है।
2 of 4
Chhapaak
- फोटो : Twitter
हाल ही में छपाक के प्रमोशन में पहुंची दीपिका ने कहा है कि उनकी इस फिल्म से समाज को ऐसा संदेश मिलेगा कि बदलाव के लिए बार-बार तेजाब हमला पीड़ितों की कहानी बताने की जरूरत नहीं होगी। उनका मनाना है कि फिल्म का मकसद नकारात्मक दिखाने की बजाय ऐसी महिलाओं के प्रति लोगों की सहानुभूति और समझ पैदा करना है, जिन्हें इस दर्द से गुजरना पड़ता है। दीपिका ने कहा, ‘‘ उस पीड़ा और हिंसा के अलावा यह आत्मविश्वास, जीने के जज्बे और उम्मीद की भी कहानी है।’’
3 of 4
chhapaak
- फोटो : social media
उन्होंने कहा, ‘‘ बदलाव देखने के लिए मुझे बार-बार तेजाब पीड़ितों की कहानियां बयां नहीं करनी पड़ेगी। मैं उम्मीद करती हूं कि हमारी फिल्म के साथ हम एक समाज के रूप में और तेजाब पीड़ितों के लिए, खुद को बदलना शुरू कर देंगे। अगर ऐसा नहीं हुआ, तो समाजिक तौर पर हमने जरूर कुछ गलत किया होगा। सिनेमा एक दमदार माध्यम है। हम उम्मीद कर सकते हैं कि यह वह बदलाव ला सकेगा, जो हम चाहते हैं।’’
4 of 4
chhapaak
- फोटो : instagram
गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण इस फिल्म की निर्माता भी हैं। फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है। फिल्म छपाक में दीपिका के अलावा विक्रांत मैसी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। ये फिल्म सिनेमाघरों में 10 जनवरी 2020 को रिलीज होने वाली है। हालांकि रिलीज से ठीक पहले यह फिल्म कानूनी पचड़े में फंसती नजर आ रही है। दीपिका की इस फिल्म पर कहानी की चोरी का आरोप लगा है। दरअसल राकेश भारती नामक एक लेखक ने बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। राकेश का आरोप है कि यह फिल्म उनकी लिखी हुई कहानी से प्रेरित है इस वजह से उन्हें बतौर लेखक श्रेय दिया जाना चाहिए।
पढ़ें: अरहान खान इनको बनाना चाहते हैं बिग बॉस का विजेता और खाली-पीली का पोस्टर आया सामने, पांच खबरें