दरअसल, दीपिका ने बताया कि 'मैं जानती हूं कि फिल्म इंडस्ट्री में मैं क्या अहमियत रखती हूं, मैं यह भी जानती हूं कि जिस को-स्टार से मुझे कम फीस दी जा रही थी उसकी फिल्में कुछ खास कमाल नहीं कर पा रही है, लेकिन मैंने बड़ी आसानी से इस ऑफर के लिए ना कह दिया।' दीपिका ने आगे बताया 'मुझे नहीं लगता कि मैं इस विचार के साथ काम कर पाऊंगी जहां इस तरह का भेदभाव होगा, जिसमें मेरा काम भी मेरे साथी जितना होगा और फिल्म में मेरा किरदार भी उतना दमदार होगा जितना मेरे को-स्टार का, लेकिन फिर फीस में भेदभाव क्यों।'
3 of 5
Deepika Padukone
- फोटो : twitter
यह खुलासा करते हुए दीपिका ने ना तो फिल्म और ना ही उस अभिनेता का नाम बताया। दीपिका का मानना है कि जब तक इस तरह का भेदभाव खत्म नहीं होगा वह ऐसी किसी फिल्म में काम नहीं करेंगी जहां उन्हें इस तरह की शर्तों से गुजरना पड़े। दीपिका ने कहा कि वह इस तरह से भेदभाव में काम करेंगी तो उनकी रातों की नींद खराब हो जाएंगी।
4 of 5
Deepika Padukone
- फोटो : twitter
बात करें दीपिका के वर्क फ्रंट की तो बता दें कि वह मेघना गुलजार की फिल्म 'छपाक' में एक एसिड अटैक पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाला का किरदार करने जा रही हैं। फिल्म में उनके साथ विक्रांत वासे लीड रोल में होंगे। फिल्म को फॉक्स स्टार स्टूडियोज प्रोड्यूस कर रहा है।
5 of 5
deepika padukone
- फोटो : instagram
बता दें कि हाल ही में दीपिका पादुकोण ने अपनी एक बुक 'द डॉट देट वेंट फॉर ए वॉक' लांच की थी। बुक में बताया गया है कि कैसे तनाव से लड़ जाता है। दीपिका ने बुक लांचिग पर दीपिका ने बताया था कि उनकी जिंदगी में भी कभी वो दौर आया था जब वह तनावग्रस्त होकर पूरी तरह से टूट चुकी हैं। लेकिन हालातों पर काबू रख उन्होंने खुद को संभाला।