भारत में कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। तीव्रता से पैर पसार चुका घातक संक्रमण सभी को अपनी चपेट में ले रहा है। आम लोगों से लेकर नेता, अभिनेता और देशभर के सेलेब्स इसकी चपेट में आ रहे हैं। अब बॉलीवुड से खबर सामने आई है कि दीपिका पादुकोण के पिता प्रकाश पादुकोण भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
2 of 5
प्रकाश पादुकोण, दीपिका पादुकोण
- फोटो : Social media
जानकारी के मुताबिक पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण को बैंगलुरू के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं उनकी मां उज्जला पादुकोण और बहन अनीशा पादुकोण भी वायरस से संक्रमित पाई गई हैं। इस तरह से देखा जाए तो कोरोना ने अभिनेत्री की पूरी फैमिली को अपनी चपेट में ले लिया है।
3 of 5
माता-पिता और बहन के साथ दीपिका
- फोटो : Social media
वहीं, जानकारी यह भी सामने आई है कि 65 वर्षीय पूर्व भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी की हालत बेहतर है और वो अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में ट्रीटमेंट ले रहे हैं। बताया जा रहा है कि वे रिकवर कर रहे हैं और जल्द ही अस्पताल से डिस्चार्ज को होकर घर लौट सकते हैं। हालांकि, अभिनेत्री की ओर से इसपर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
4 of 5
प्रकाश पादुकोण, दीपिका पादुकोण
- फोटो : Social media
बता दें कि इन दिनों हर जगह खतरनाक कोरोना वायरस का खतरा मंडरा रहा है। संक्रमण ने भारत में जड़ें जमा ली हैं। इसकी चपेट में आने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। साथ ही अब तक लाखों लोगों की जान जा चुकी है। ऐसे में प्रशासनिक रोकथाम और सरकारी कोशिशों के साथ ही आम लोगों से सजगता व सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।
5 of 5
प्रकाश पादुकोण, दीपिका पादुकोण
- फोटो : Social media
बॉलीवुड में कोविड 19 की दूसरी लहर का शिकार होकर कुछ सेलेब्स अपनी जान गंवा चुके हैं, जिनमें कई दिग्गज भी शामिल हैं। वहीं कई लोग कोरोना को मात देकर जंग जीत चुके हैं। इनमें अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, कटरीना कैफ, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर और सोनू सूद जैसे कई सितारे शामिल हैं। इसके अलावा लोगों से वैक्सीन लेने की अपील की जा रही है।