सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स का एंगल सामने आने के बाद से ही बॉलीवुड के कई बड़े सितारे इसकी गिरफ्त में आते दिख रहे हैं। जैसे जैसे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) अपनी जांच का दायरा बढ़ा रही है, वैसे ही वैसे सितारों की लिस्ट भी बढ़ती जा रही है। इंडस्ट्री की चार बड़ी अभिनेत्रियों को भी समन भेजा जा चुका है जिसमें दीपिका पादुकोण भी शामिल हैं। ऐसे में अब दीपिका का जवाब सामने आया है।
2 of 5
सारा अली खान, श्रद्धा कपूर, रकुल प्रीत सिंह
- फोटो : instagram/saraalikhan95/shraddhakapoor/rakulpreet
दीपिका पादुकोण को उनका बयान रिकॉर्ड करने के लिए 25 सितंबर जबकि सारा अली खान और श्रद्धा कपूर को 26 सितंबर, वहीं रकुल प्रीत सिंह, सुशांत की मैनेजर रहीं श्रुति मोदी और डिजाइनर सिमोन खम्बाटा को गुरुवार (24 सितंबर) को पेश होने के लिए कहा गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिका ने समन के जवाब में कहा है कि वो जांच में सहयोग करेंगी। इसके साथ ही रकुल को समन मिल गया है और उन्होंने एनसीबी को अपना नया पता भी दिया है।
3 of 5
दीपिका पादुकोण
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इसके अलावा वरिष्ठ अधिकारी ने बताया था कि इस मामले में टैलेंट मैनेजर जया साहा ने कुछ महत्वपूर्ण सूचना दी है। बता दें कि इससे पहले पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रकाश को भी जांच के लिए बुलाया गया था लेकिन उन्होंने तबीयत खराब होने की वजह से इसके लिए कुछ वक्त मांगा। अधिकारी ने बताया कि उन्हें शुक्रवार तक के लिए पेशी से छूट दी गई है। एनसीबी के सूत्र के मुताबिक प्रकाश के व्हाट्सएप चैट में ड्रग्स के बारे में बातचीत मिली है।
4 of 5
रिया चक्रवर्ती
- फोटो : पीटीआई
ड्रग्स खरीदने के मामले में अब तक कई बॉलीवुड सितारों के कई नाम सामने आ चुके हैं। इससे पहले नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने आठ सितंबर को रिया चक्रवर्ती को ड्रग केस में गिरफ़्तार किया था। मीडिया रिपोर्टस में अभिनेत्री दीया मिर्जा ने ड्रग्स मामले में नाम आने पर इस बात से इनकार किया है कि उन्होंने कभी ड्रग्स का सेवन किया है। इसके अलावा उन्होंने इस मामले में कानूनी कार्रवाई करने की भी बात कही है।
5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत और शौविक के साथ रिया चक्रवर्ती
- फोटो : PTI और सुशांत का इंस्टाग्राम
गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत का शव 14 जून को उनके बांद्रा स्थित घर पर मिला था। मुंबई पुलिस और बिहार पुलिस के बाद अब इस केस की जांच सीबीआई कर रही है। वहीं पैसों के हेर फेर और ड्रग्स का खुलासा होने के बाद एनसीबी और ईडी भी इस केस की जांच कर रही हैं। ड्रग्स के आरोप को लेकर रिया चक्रवर्ती जेल में हैं।