बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन स्टारर फिल्म 'अक्टूबर' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म का ट्रेलर काफी उलझा हुआ लगता है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि यह एक लव-स्टोरी न होकर, प्यार के बारे में एक कहानी है। फिल्म 'अक्टूबर' शूजित सरकार द्वारा निर्देशित है। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान ऐसा एक वाक्या हुआ जिससे दीपिका पादुकोण शूजित सरकार से नाराज हो गईं।
आखिर ऐसा क्या हो गया जब दीपिका ने 'पीकू' के डायरेक्टर से कहा- 'सबूत चाहिए'
शूजित सरकार की फिल्म 'पीकू' में दीपिका पादुकोण ने मुख्य किरदार निभाया है। फिल्म में दोनों के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग रही है। दीपिका पादुकोण हमेशा शूजित सरकार की तारीफें करती नहीं थकती लेकिन ट्विटर पर शूजित ने ऐसा कुछ लिख दिया कि दीपिका ने तुरंत रिप्लाई किया।
दरअसल, ट्रेलर लॉन्च के दौरान शूजित ने 'अक्टूबर' के एक्टर वरुण धवन की तारीफें करते हुए कहा, 'वरुण तो मेरे दिल का टुकड़ा है।' बस फिर क्या था दीपिका ने शूजित को ट्विटर पर टैग करते हुए सवाल पूछने के अंदाज में लिखा, 'अच्छा?'
@ShoojitSircar Accha!?!?🤔✋🏽😂😝@Varun_dvn https://t.co/Bnx8qEM0xj
दीपिका के सवाल पर शूजित भी चुप बैठने वालों में नहीं थे। उन्होंने तुरंत लिखा, 'शूटिंग के दौरान हम हमेशा तुम्हारे बारे में बातें करते थे।' जिस पर दीपिका ने जवाब दिया, 'सबूत चाहिए दादा... सबूत।'
proof chahiye dada...proof!😝 @ShoojitSircar @Varun_dvn https://t.co/i8gqjJIZvW
शूजित सरकार द्वारा निर्देशित 'अक्टूबर' को रोनी लाहिड़ी और शील कुमार ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में वरुण एक प्यारे और शरारती लड़के की भूमिका में हैं, जो होटल प्रबंधन छात्र की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग दिल्ली के एक होटल में की गई है। यह फिल्म 13 अप्रैल को बड़े परदे पर आएगी।