{"_id":"65f19910b3e6962877051e29","slug":"de-de-pyaar-de-2-new-update-ajay-devgn-rakul-preet-singh-film-will-release-on-this-date-2024-03-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"De De Pyaar De 2: दे दे प्यार दे के सीक्वल पर आया बड़ा अपडेट, इस दिन रिलीज होगी अजय देवगन की फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
De De Pyaar De 2: दे दे प्यार दे के सीक्वल पर आया बड़ा अपडेट, इस दिन रिलीज होगी अजय देवगन की फिल्म
अजय देवगन इन दिनों शैतान को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म को दर्शकों की मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। इस फिल्म के बाद वे मैदान में नजर आने वाले हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था, जिसे दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। इस बीच अजय की एक नई फिल्म पर बड़ा अपडेट सामने आया है।
अजय अपनी हिट फिल्म दे दे प्यार दे के सीक्वल में रकुल प्रीत सिंह के साथ फिर से काम करने को लेकर पूरी तरह तैयार हैं। ताजा अपडेट के अनुसार यह फिल्म अगले साल एक मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। मेकर्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से इस बात की जानकारी दी है।
3 of 5
दे दे प्यार दे
- फोटो : सोशल मीडिया
लव फिल्म्स और टी सीरीज के अधिकारी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा, “दे दे प्यार दे 2 एक मई 2025 को रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन अंशुल शर्मा करेंगे। वहीं, इसे तरुण जैन और लव रंजन ने लिखा है। इससे पहले एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया था कि दे दे प्यार दे 2 की रिलीज डेट को छुट्टियों को ध्यान में रखकर तय किया गया है। रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से बताया गया था कि फिल्म को गर्मी की छुट्टियों का भी फायदा मिल सकता है।
रिपोर्ट में यह भी बताया गया था कि अजय रेड 2 और सिंघम अगेन की शूटिंग खत्म होने के बाद दे दे प्यार दे 2 की शूटिंग जून 2024 में शुरू होगी। दे दे प्यार दे में तब्बू भी मुख्य भूमिका में थीं। फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म 103.64 करोड़ का कलेक्शन करने में कामयाब रही थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।