फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Daler Mehndi: 11 साल की उम्र में छोड़ा घर, बिग-बी की कॉल से बदली किस्मत, दिलेर मेहंदी के नाम का किस्सा भी खास

Thu, 18 Aug 2022 08:41 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Thu, 18 Aug 2022 08:41 AM IST
विज्ञापन
Daler Mehndi Birthday Special: punjabi and bollywood singer Daler Mehndi life and  Career Facts
दलेर मेहंदी - फोटो : अमर उजाला

बोलो 'ता रा रा रा रा' ये सुनते ही लोगों के दिमाग में तुरंत दलेर मेहंदी की छवि आ जाती है। 1995 में अपनी इस हिट एलबम से लोकप्रियता पाने वाले मशहूर पॉप गायक दलेर मेहंदी का जन्म 18 अगस्त को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करते हैं। 1967 को बिहार के पटना में जन्में दलेर मेहंदी ने अपने जबरदस्त पार्टी वर्जन गानों से दर्शकों के दिलों में अपनी एक अलग जगह बनाई। आज भी ये गाने सेलिब्रेशन की रौनक बढ़ा देते हैं और डीजे पर सुनकर लोग झूम उठते हैं। दलेर मेहंदी ने एक सिंगर होने के नाते तो लोगों का मनोरंजन किया ही है, इसके साथ ही वह लेखक और रिकॉर्ड प्रोड्यूसर भी हैं। तो चलिए जन्मदिन के मौके पर जानते हैं दलेर मेहंदी के करियर से लेकर उनके नाम तक का दिलचस्प किस्सा।

Daler Mehndi Birthday Special: punjabi and bollywood singer Daler Mehndi life and  Career Facts
दलेर मेहंदी - फोटो : सोशल मीडिया

दलेर मेहंदी ने 11 साल की उम्र  में छोड़ दिया था घर
दलेर मेहंदी आज अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपने बॉलीवुड के लंबे करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट म्यूजिकल दिए हैं, लेकिन क्या आपको पता है, जब दलेर मेहंदी केवल 11 वर्ष के थे तब उन्होंने संगीत की शिक्षा के लिए अपना घर छोड़ दिया था। जिसके बाद उन्होंने गोरखपुर के उस्ताद राहत अली खान से संगीत सीखा और महज 13 साल की उम्र में दलेर मेहंदी ने पहली बार स्टेज पर परफॉर्म किया था। उस वक्त वहां पर तकरीबन 20 हजार लोग जमा थे। यहीं से गायकी की दुनिया में उनका सफर शुरू हुआ।

Daler Mehndi Birthday Special: punjabi and bollywood singer Daler Mehndi life and  Career Facts
दलेर मेहंदी - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन की कॉल ने बदली जिंदगी
अपने धमाकेदार गानों और म्यूजिक से दलेर मेहंदी पंजाबी इंडस्ट्री में खूब धमाल मचा रहे थे, लेकिन उनके दोस्त चाहते थे कि वह बॉलीवुड में भी गाना गाएं। किस्सा बताया जाता है कि एक बार उनके एक दोस्त ने उनसे पूछा कि वो बॉलीवुड फिल्मों के लिए कब गा रहे हैं तो इस बात का जवाब देते हुए दलेर मेहंदी ने कहा जब उन्हें पाजी बुलाएंगे तब वो बॉलीवुड में गाना गाएंगे। हालांकि ये बात सुनकर उनके दोस्त को लगा कि वो अभिनेता धर्मेंद्र के बारे में बात कर रहे हैं। लेकिन दलेर मेहंदी ने कहा वो अमिताभ बच्चन के फोन की बात कर रहे हैं। उनके दोस्त ने इस बात पर कहा कि वो तुम्हें क्यों बुलाएंगे। लेकिन दलेर मेहंदी का विश्वास पक्का था और उन्होंने कहा कि अमिताभ बच्चन एक दिन उन्हें जरूर बुलाएंगे। बताया जाता है कि दोस्त के साथ हुई इस बातचीत के ठीक दो महीने बाद अमिताभ बच्चन ने उन्हें फोन किया। इसके बाद उन्हें अमिताभ बच्चन के लिए गाने का मौका मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Daler Mehndi Birthday Special: punjabi and bollywood singer Daler Mehndi life and  Career Facts
दलेर मेहंदी - फोटो : social media

दिलेर नाम का किस्सा भी है दिलचस्प
गायक दलेर मेहंदी का नाम ‘दलेर’ नाम पड़ने के पीछे भी एक बड़ी ही दिलचस्प कहानी बताई जाती है, जिसके मुताबिक दलेर मेहंदी के माता-पिता डाकू दलेर सिंह के नाम से इतने अधिक प्रभावित हुए थे कि उन्होंने अपने बेटे का नाम ही दलेर रख दिया। हालांकि जब दिलेर बड़े हुए और गायकी में ख्याति प्राप्त करना शुरू की तो उन्होंने नाम के आगे मेहंदी भी जोड़ लिया और वह लोगों के बीच दलेर मेहंदी के नाम से मशहूर हो गए।

विज्ञापन
Daler Mehndi Birthday Special: punjabi and bollywood singer Daler Mehndi life and  Career Facts
दलेर मेहंदी - फोटो : social media

इस गाने से हुए रातोंरात फेमस
सिंगर दलेर मेहंदी का साल 1995 में आया गाना 'ता रा रा रा' उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। इस गाने से वह रातों रात लोकप्रिय हो गए। खास बात ये रही कि इस गाने ने एक नया रिकॉर्ड बनाया कि देखते ही देखते इसकी तकरीबन 20 मिलियन कॉपी बिक गईं। इसके बाद दलेर मेहंदी आगे बढ़ते चले गए और अपने करियर में अलग मुकाम हासिल किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed