फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Daily wage workers love to work in Salman Khan Movie here is the shocking reason behind this

Salman Khan: 'भाई की फिल्मों में हो जाती है डबल इनकम', आखिर क्यों दिहाड़ी वर्कर्स की पहली पसंद हैं सलमान

Tue, 11 Apr 2023 05:36 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Tue, 11 Apr 2023 05:36 PM IST
सार

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान को उनके गोल्डन हर्ट के लिए जाना जाता है। भाईजान के साथ जब काम करने की बात हो तो उनकी फिल्मों के सेट पर काम करने वाले डेली वेजेज वर्कर्स काफी खुश होते हैं। आइए बताते हैं इसके पीछे की वजह...

विज्ञापन
Daily wage workers love to work in Salman Khan Movie here is the shocking reason behind this
सलमान खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान के बारे में कहा जाता है कि वो काफी दिलदार हैं और दूसरों की मदद करने की बात जब भी आती है तो वो किसी भी हद तक चले जाते हैं। वैसे तो फिल्म इंडस्ट्री में कई बड़े स्टार्स हैं और जब वे फिल्मों में काम करते हैं तो छोटे लेवल से लेकर बड़े लेवल की टीम उनके साथ काम करती है। हालांकि कहा जाता है कि दूसरों की हेल्प के लिए हमेशा तैयार रहने वाले सलमान खान के साथ डेली वेज पर काम करने वाले लोग काफी खुश रहते हैं और इसकी कुछ खास वजहें भी हैं। कहते हैं कि सलमान खान की ये कोशिश रहती है कि उनके साथ काम करने वाले लोग फायदे में रहे।

विज्ञापन

बताया जाता है कि डेली वेजेज पर काम करने वाले शिफ्ट वर्कर्स सलमान खान के साथ काम करने को लेकर काफी खुश होते हैं। जब इसके पीछे वजहों के बारे में पूछा गया तो सूत्र ने बताया, 'डेली वेज वर्कर्स की बाकी फिल्मों की तुलना में सलमान खान की फिल्म से डबल कमाई होती है। डेली वेजेज वर्कर्स की 8 घंटे की शिफ्ट होती है और जब भाई 4-5 घंटे लेट से पहुंचते हैं तो शूटिंग आगे बढ़ जाती है। इस वजह से वर्कर्स को जितना मिलना चाहिए उससे कहीं अधिक फायदा मिलता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

Daily wage workers love to work in Salman Khan Movie here is the shocking reason behind this
सलमान खान - फोटो : social media

हालांकि, सलमान खान की लेट एंट्री का मतलब मेकर्स के लिए नुकसान है, लेकिन मीडिया से बातचीत में बताया गया कि प्रड्यूसर्स सलमान खान की फिल्म से जो प्रॉफिट कमाता है वो शिफ्ट में डेली वेजेज वर्कर्स की कमाई से कहीं अधिक होता है। सूत्र ने ये भी बताया, 'भाई चाहते हैं कि उनके आसपास के लोगों की लाइफ बेहतर रहे। इनफैक्ट बहुत सारे लोग उनके आसपास ऐसे हैं जो लंबे समय तक उनसे जुड़े रहते हैं क्योंकि वो हर किसी के साथ ऐसे व्यवहार करते हैं जैसे वो लाइफ का हिस्सा हों।'

विज्ञापन

सलमान खान अपने चैरिटेबल ट्रस्ट बीइंग ह्यूमन के तहत भी लोगों की मदद किया करते हैं। लॉकडाउन के दौरान सलमान खान के ट्रस्ट की तरफ से करीब 2500 डेली वेजेज वर्कर्स को फाइनैंशियल सपोर्ट और खाने-पीने से जुड़ी जरूरी मदद की गई थी।

यह भी पढ़ें: 'किसी का भाई किसी की जान' के लिए सलमान ने लिए इतने करोड़, अन्य सितारों ने भी चार्ज की इतनी रकम

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed