फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   dada saheb Phalke winner actor Mithun Chakraborty Love Story with First Wife Helena Luke marriage and Divorce

Mithun And Helena Luke Love Story: इस शख्स ने कराई मिथुन और हेलेना ल्यूक की मुलाकात, चार महीने ही टिका रिश्ता

Mon, 04 Nov 2024 11:26 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 04 Nov 2024 11:26 AM IST
सार

अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की पहली पत्नी हेलेना ल्यूक इस दुनिया में नहीं रहीं। अमेरिका में उनका निधन हो गया है। मिथुन और हेलेना का रिश्ता छह महीने भी नहीं चला था। आइए जानते हैं इनकी पहली मुलाकात से लेकर शादी और तलाक तक की दास्तां...

विज्ञापन
dada saheb Phalke winner actor Mithun Chakraborty Love Story with First Wife Helena Luke marriage and Divorce
मिथुन चक्रवर्ती-हेलेना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की पहली पत्नी हेलेना ल्यूक का निधन हो गया है। इसकी पुष्टि अभिनेत्री कल्पना अय्यर ने की है। हेलेना ने बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया। हालांकि, बाद में वे अमेरिका शिफ्ट हो गईं और वहां उन्होंने डेल्टा एयरलाइंस में नौकरी भी की। आखिरी सांसे भी हेलेना ने अमेरिका में ली हैं। मिथुन के साथ उनकी शादीशुदा जिंदगी की बात करें तो दोनों की शादी सिर्फ चार महीने ही टिक पाई। दोनों कैसे करीब आए और फिर क्यों जुदा हो गईं राहें? आइए जानते हैं...

विज्ञापन

फैशन वर्ल्ड का चर्चित नाम थीं हेलेना
हेलेना भारतीय अमेरिकी अभिनेत्री थीं। 70 के दशक में हेलेना फैशन वर्ल्ड का जाना-माना नाम थीं। हेलेना का जन्म 1958 में हुआ। हेलेना के पिता तुर्की और मां एंग्लो इंडियन ईसाई थीं। उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों के साथ-साथ गुजराती थिएटर में काफी काम किया। फिल्मों में काम करने से पहले करीब नौ साल उन्होंने गुजराती नाटक किए। हालांकि, इस क्षेत्रीय सिनेमा की फिल्मों में अच्छे ऑफर न मिलने चलते उन्होंने काम नहीं किया। कुछ बॉलीवुड फिल्मों में काम किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बॉलीवुड फिल्मों में किया काम
हेलेना ने 1980 में पहली बॉलीवुड फिल्म 'जुदाई' में काम किया। वे अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘मर्द’ भी नजर आईं। इसमें उन्होंने लेडी हेलन नाम का एक खास किरदार निभाया। इसके अलावा वे 'दो गुलाब', 'आओ प्यार करें' और 'भाई आखिर भाई होता है' जैसी फिल्मों में काम किया था। हेलेना यूं तो कई फिल्मों में नजर आईं, लेकन उन्हें साइड रोल ही मिले। हेलेना ज्यादा समय तक बॉलीवुड में टिक नहीं पाईं और अचानक गायब हो गईं।

विज्ञापन

हेलेना के दोस्त ने कराई मिथुन से मुलाकात
हेलेना की निजी जिंदगी की बात करें तो वर्ष 1979 में उन्होंने मिथुन से शादी रचाई। लेकिन, चार महीने के अंदर ही रिश्ते में ऐसी दरार आई कि दोनों ने तलाक ले लिया। उसी साल मिथुन ने योगिता बाली से शादी कर ली। हेलेना अमेरिका चली गईं। मिथुन और हेलेना की मुलाकात हेलेना के कथित बॉयफ्रेंड रहे जावेद खान ने कराई थी। दरअसल, हेलेना और जावेद कॉलेज में साथ थे। दोनों एक-दूसरे के काफी करीब भी रहे। कहा जाता है कि जावेद ने ही हेलेना और मिथुन को मिलवाया। मिथुन पहली ही मुलाकात में हेलेना को दिल दे बैठे। हेलेना को भी मिथुन पसंद आ गए। इसके बाद हेलेना ने जावेद से दूरी बना ली और मिथुन के साथ उनकी प्रेम कहानी शुरू हुई।
Bhool Bhulaiyaa 3: शो हाउसफुल होने पर गदगद हो उठे कार्तिक आर्यन, गेयटी गैलेक्सी पहुंच प्रशंसकों को दिया तोहफा

एक-दूसरे के टूटे दिल का सहारा बने हेलेना-मिथुन?
प्रेम कहानी अगले पड़ाव पर पहुंची तो हेलेना और मिथुन ने साल 1979 में शादी रचा ली। लेकिन, शादी के चार ही महीने में दोनों के बीच अलगाव हो गया। कहा जाता है कि हेलेना से शादी से पहले मिथुन का अफेयर एक्ट्रेस सारिका के साथ था। लेकिन सारिका से ब्रेकअप के बाद अब मिथुन को नए सहारे की तलाश थी। तभी उनकी मुलाकात हेलेना से हुई। वहीं, हेलेना का जावेद खान से ब्रेकअप हुआ था। दोनों साथ में समय बिताने लगे और बात शादी तक पहुंच गई।
Triptii Dimri: एनिमल में रणबीर कपूर के साथ बोल्ड सीन को लेकर तृप्ति डिमरी से पूछा गया सवाल, डफली ने कहा उनके..

मिथुन की जिंदगी में हुई योगिता बाली की एंट्री
मिथुन के साथ रिश्तों को लेकर स्टारडस्ट को दिए एक इंटरव्यू में हेलेना ने कहा था, 'मिथुन सुबह 6 बजे से लेकर रात में सोने तक उन्हें शादी के लिए मनाया करते थे। वो हर दिन मुझसे मिलते थे। आखिरकार उन्होंने मुझे खुद से प्यार करने पर मजबूर कर दिया। फिर बिना किसी को बताए 1979 में हमने शादी कर ली।' उस समय हेलेना की उम्र 21 साल थी। मिथुन भी फिल्म इंडस्ट्री में स्ट्रगल कर रहे थे। लेकिन दोनों की शादी सिर्फ 4 महीने ही चल पाई। शादी के बाद ही मिथुन का दिल अब योगिता बाली पर आ चुका था। इस वजह से हेलेना और मिथुन के बीच दूरियां आना शुरू हो गईं । साथ ही मिथुन हेलेना पर उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड जावेद को लेकर काफी टॉन्ट मारते थे। हेलेना का कहना था, 'पूरे दिन में सिर्फ 4 घंटे ही मिथुन घर में रहते थे। मैं पूरा दिन घर पर उनका इंतजार करती थी। मीडिया में मिथुन और योगिता के अफेयर की बात आने से मुझे काफी धक्का लगा था।' 
Shah Rukh khan: डीजे गणेश को शाहरुख खान से मिला खास तोहफा, पोस्ट कर जताया सुपरस्टार का आभार

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed