{"_id":"5d4bce508ebc3e6d10749285","slug":"dabangg-3-actor-daddi-pandey-thanks-to-slaman-khan-fore-bore-the-medical-expenses","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान खान ने 'दबंग 3' के को-स्टार का करवाया इलाज, अब बोला- 'वो बहुत महान हैं'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान खान ने 'दबंग 3' के को-स्टार का करवाया इलाज, अब बोला- 'वो बहुत महान हैं'
Thu, 08 Aug 2019 12:55 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Thu, 08 Aug 2019 12:55 PM IST
विज्ञापन
salman khan
- फोटो : social media
सलमान खान अपने दोस्तों की मदद करने में कभी पीछे नहीं हटते हैं । जब भी किसी सेलेब्रिटी को उनकी जरूरत पड़ी, उन्होंने हर तरह से उसका साथ दिया। दो महीने पहले फिल्म 'दबंग' के एक जूनियर आर्टिस्ट दद्दी पांडे को हार्ट अटैक आया था। सलमान को जैसे ही ये बात पता चली, उन्होंने दद्दी का पूरा इलाज करवाया। अब दद्दी ने सलमान को धन्यवाद कहा है ।
Trending Videos
Salman Khan
- फोटो : social media
स्पॉटब्वॉय डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, दद्दी को मुंबई में उनके घर पर हार्ट अटैक आया था । उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया । वो दो दिन तक आईसीयू में भर्ती रहे। सलमान ने उनके अस्पताल का पूरा खर्च उठाया । ठीक होने के बाद से अभी तक दद्दी की सलमान से मुलाकात नहीं हो पाई है।
Dabangg 3
- फोटो : social media
फिल्म में दद्दी ने पुलिस कॉन्सटेबल का रोल निभाया था । डॉक्टर्स ने उन्हें बेड रेस्ट के लिए बोला है । दद्दी ने सलमान को धन्यवाद देते हुए कहा, 'वो बहुत दयालु हैं । जितना भी कहूं उनके लिए उतना ही कम है । वो बहुत महान हैं ।' बता दें कि 'दबंग 3' को प्रभुदेवा डायरेक्ट कर रहे हैं ।
View this post on Instagram
A post shared by Dadhi Pandey (@pandeydadhi) on
विज्ञापन
विज्ञापन
Dabangg 3
- फोटो : social media
फिल्म के बारे में अरबाज खान ने कहा था, 'मैं फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हूं । हमने सेट पर बहुत मजे किए हैं । लोगों ने मुझसे कहा है कि उन्हें फिल्म से काफी उम्मीद है । मुझे लगता है कि ये अच्छी बात है । फिल्म की 60 फीसदी शूटिंग पूरी हो चुकी है । सितंबर तक शूटिंग खत्म हो जाएगी ।'
View this post on Instagram
A post shared by Dadhi Pandey (@pandeydadhi) on
विज्ञापन
dabangg
फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा रज्जो के रोल में दिखेंगी । साथ ही महेश मांजरेकर की बेटी साईं भी इस फिल्म से डेब्यू करने जा रही हैं । फिल्म 20 दिसंबर को रिलीज होगी । हाल ही में सलमान खान ने फिल्म को लेकर बड़ा फैसला किया । फिल्म के सेट पर फोन बैन कर दिए गए हैं । जिससे कोई भी सीन लीक ना हो ।