कभी अपनी निकटतम दोस्त रही कटरीना कैफ की शादी में अपनी गैरहाजिरी पक्की करने का अभिनेता सलमान खान ने हफ्तों पहले से पुख्ता इंतजाम कर रखा है। कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी की रस्में जैसे ही शुरू होंगी, सलमान खान देश छोड़कर जा चुके होंगे। सिर्फ सलमान ही नहीं उनके करीबी कई सितारे इस हफ्ते देश छोड़कर विदेश में एक खास शो करने जा रहे हैं जिसमें अभी तक के हिसाब से तो सलमान कैंप की एक और हीरोइन जैकलीन फर्नांडीज शामिल हैं, पर जिस तरह से उनका नाम लगातार विवादों में उछल रहा है, उससे लगता यही है कि जैकलीन का इस शो से पत्ता किसी भी समय कट सकता है।
2 of 5
सलमान खान
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सलमान कई साल से अपनी सुपरहिट फिल्म ‘दबंग’ के नाम से स्टेज शो करते रहे हैं। इस साल उनका शो 10 दिसंबर को रियाद में प्रस्तावित है। सलमान के करीबी सूत्र बताते हैं कि जैसे ही कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी की तारीख पक्की हुई, सलमान ने इस शो को हरी झंडी दे दी थी। वह जानबूझकर उस दिन और उसके आगे पीछे मुंबई तो क्या देश में ही नहीं रहना चाहते और इस सवाल के जवाब से दूरी बनाए रखना चाहते हैं कि उन्हें इस शादी का निमंत्रण मिला या नहीं।
3 of 5
कटरीना कैफ और विक्की कौशल
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
राजस्थान के सवाई माधोपुर जिला प्रशासन के मुताबिक वहां कटरीना और विक्की कौशल की शादी 9 दिसंबर को होनी है। इसकी रस्में दो दिन पहले से शुरू होने की बातें कही जा रही हैं। शादी के लिए देश विदेश से करीब दो सौ लोगों के आने के हिसाब से पूरी तैयारियां हो रही हैं। इन सारी बातों को लेकर न तो विकी कौशल की तरफ से कुछ कहा जा रहा है और न ही कटरीना कैफ की तरफ से। इस शादी को लेकर दिलचस्प बात एक ये भी सामने आई है कि देश के चंद मशहूर ज्योतिषियों ने कुछ दिनों पहले ही इस शादी को लेकर अपना संशय जताया था।
4 of 5
कटरीना कैफ, सलमान खान, विक्की कौशल
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
लेकिन, जिस एक बात को लेकर अब किसी के भी मन में संशय नहीं है वह है इस शादी में सलमान खान का मौजूद न रहना। सलमान खान ने अपना दबंग टूर इस साल रियाद से शुरू करने का फैसला किया है और ये शो वहां पर 10 दिसंबर को होना है। बताते हैं कि सलमान को विक्की और कटरीना की शादी की तारीख सबसे पहले पता चली थी और उसी के साथ उन्होंने इस टूर के लिए अपने सारे साथी कलाकारों को तैयार रहने को कह दिया था। जिन सितारों के चेहरे इस शो के पोस्टर पर दिखे हैं, उनमें जैकलीन फर्नांडीज, शिल्पा शेट्टी, आयुष शर्मा, सई मांजरेकर, प्रभु देवा, सुनील ग्रोवर आदि प्रमुख हैं।
5 of 5
सलमान खान और जैकलीन फर्नांडिस
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस बीच एक जानकारी ये भी सामने आ रही है कि इस टूर के लिए जैकलीन फर्नांडीज को शायद विदेश जाने की अनुमति न मिल सके। इसकी वजह प्रवर्तन निदेशालय की मनी लॉन्डरिंग के एक मामले में उनसे चल रही लगातार पूछताछ है। ऐसा हुआ तो सलमान खान जैकलीन को अपने टूर से दूर ही रखेंगे और उनकी जगह अपनी कैंप की किसी दूसरी हीरोइन को मौका दे सकते हैं।