बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म 'कठपुतली' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म में वह एक पुलिस अधिकारी के किरदार में नजर आने वाले हैं। इस साल अक्षय कुमार फ्लॉप की हैट्रिक लगा चुके हैं और कठपुतली उनकी चौथी फिल्म है। ऐसे में इस फिल्म को सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जा रहा है। वहीं, अब खबर आ रही है कि अक्षय कुमार ने राजकुमार हिरानी के साथ एक नए प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिलाया है। दोनों एक स्पेशल प्रोजेक्ट में साथ दिखाई देंगे।
Akshay Kumar: अब राजकुमार हिरानी संभालेंगे अक्षय कुमार के डूबते करियर की नैया! इस प्रोजेक्ट में साथ आएंगे नजर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Tue, 30 Aug 2022 06:49 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन