बॉलीवुड एक्ट्रेस एली अवराम से ब्रेकअप के दो हफ्ते के भीतर क्रिकेटर हार्दिक पांड्या का दिल एक और बॉलीवुड बाला पर आ गया है। यही नहीं, पिछले एक महीने में दोनों एक दूसरे के साथ रेस्त्रां और पार्टीज में कई बार नजर आ चुके हैं। मगर क्रिकेटर इस बार वह गलती नहीं दोहराना चाहते,जो उन्होंने एली को डेट करते वक्त की थी।
2 of 5
हार्दिक पांड्या और एली अवराम
हार्दिक पांड्या और एली अवराम के अफेयर की चर्चा उस वक्त तेज हुई थी जब क्रिकेटर क्रुणाल पांड्या की शादी में दोनों एक साथ स्पॉट हुए थे। इसके बाद आईपीएल के दौरान भी एली हार्दिक का मैच देखने पुहंची थीं। हालांकि,कुछ ही वक्त के अंदर दोनों का ब्रेक अप हो गया।
3 of 5
ऐली अवराम, ईशा गुप्ता और हार्दिक पंड्या
- फोटो : Cricket Addictor
हार्दिक पांड्या इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता को डेट कर रहे हैं। मगर दोनों अपने रिश्ते को फिलहाल सार्वजनिक नहीं करना चाहते। वेबसाइट 'डीएनए' की रिपोर्ट के मुताबिक हार्दिक से जुड़े एक करीबी शख्स ने जानकारी दी है कि हार्दिक जानबूझकर ईशा के साथ न तो ज्यादा तस्वीरें खिंचवाते हैं, न ही पब्लिक प्लेस में हैंगाउट करना पसंद करते हैं।
सूत्र ने बताया, 'हार्दिक और ईशा अपने रिश्ते को मीडिया की लाइमलाइट से दूर रखना चाहते हैं ताकि वे तसल्ली से एक दूसरे को समझ पाएं और सुकून भरे पल साथ बिता पाएं। यही वजह है कि दोनों अधिकतर चार दीवारी के बीच में साथ वक्त बिताने को तरजीह दे रहे हैं।'
हार्दिक पांड्या नहीं चाहते कि मीडिया में उनके इस रिश्ते को लेकर कोई चर्चा हो। उनका मानना है कि जिस तरह उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड्स को लेकर खबरें आईं, उससे उनके रिश्ते पर बुरा असर पड़ा। इस बार वह यह गलती नहीं करना चाहते। बता दें कि ईशा गुप्ता जल्द फिल्म 'पलटन' में नजर आएंगी। इसके अलावा उनके पास 'आंखें-2' और 'हेरा फेरी-3' भी है।