कोरोना वायरस का कहर हर दिन विकराल रूप लेते जा रहा है। इस वायरस ने पूरी दुनिया के तीन लाख से ज्यादा लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है जबकि 13 हजार से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से मर चुके हैं। वहीं भारत भी कोरोना वायरस के प्रकोप से लड़ रहा है। इस वायरस से भारत में 340 से ज्यादा लोग संक्रमित हैं वहीं मरने वालों की संख्या छह हो गई है। बॉलीवुड की मशहूर गायिका कनिका कपूर भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुकी हैं। उनके संक्रमित होने के बाद से बॉलीवुड में खौफ का माहौल है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह हैं।
कनिका को कोरोना से संक्रमित देख खौफ में आईं अजय देवगन की अभिनेत्री, साझा किया डर
जी हां, रकुल प्रीत सिंह कोरोना वायरस से काफी डरी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने अंग्रेजी वेबसाइट पिंकविला को इंटरव्यू दिया। इस दौरान उन्होंने ढेर सारी बातें कीं। यहां रकुल प्रीत सिंह ने बताया है कि जब उन्हें कनिका कपूर के कोरोना वायरस के बारे में पता चला तो वह काफी डरी हुई थीं। उन्होंने बताया कि जब कनिका कपूर के बारे में खबर सुनी तो उस समय वह बॉलीवुड फिल्म Contagion देख रही थीं। जिसमें एक वायरस की वजह से लोग मरते रहते है।
रकुल प्रीत सिंह ने आगे कहा कि,' Contagion देख कर आप हिल जाएंगे क्योंकि फिल्म में वही दिखाया गया है जो आज हो रहा है। जब कनिका की खबर का पता चला तो मैं फिल्म ही देख रही थी, लेकिन उस खबर के चलते मैंने फिल्म ही बंद कर दी थी।' आपको बता दें कि रकुल प्रीत सिंह बॉलीवुड की दे दे प्यार दे, मरजावां जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। गौरतलब है कि बीते शुक्रवार को कनिका कपूर ने खुद के कोरोना वायरस से संक्रमित होने का खुलासा किया। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि वह कोविड 19 कोरोना वायरस से संक्रमित हैं।
इससे पहले कनिका कपूर ने कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया था। उन्होंने लखनऊ में हुई एक पार्टी में देश के कई नेताओं से भी मुलाकात की थी। उस पार्टी में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और उनके सांसद बेटे दुष्यंत सिंह, यूपी के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह जैसी तमाम बड़ी हस्तियां मौजूद थीं। कनिका कपूर के कोरोन वायरस से संक्रिमत होने का पता उस समय चला जब वह लखनऊ में मौजूद थीं। उनके कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की खबर मिलते ही लखनऊ में हड़कंप मच गया।
पढ़ें: कोरोना वायरस को जानवरों की वजह से फैलने का दावा करने पर BMC पर बिफरे जॉन, मांगनी पड़ी माफी