हिंदी सिनेमा के जाने-माने सिनेमेटोग्राफर नदीम खान की हालत अस्पताल में रहते हुए अब और भी ज्यादा खराब होने लगी है। कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के बाद उनकी देखभाल के लिए बहुत ही कम लोग पहुंच पा रहे हैं। लीलावती जैसे बड़े अस्पताल में लगातार भर्ती रहने की वजह से उनका परिवार अब आर्थिक समस्याओं से भी जूझने लगा है।
2 of 5
पार्वती खान
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
नदीम खान की पत्नी मशहूर गायिका पार्वती खान एक खुद्दार महिला हैं और इसीलिए वह लोगों से मदद मांगने में भी कतरा रही हैं। नदीम खान पिछले लगभग 20 दिनों से लीलावती अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं। घटना के कुछ दिनों बाद तक बेहोशी की हालत में रहे नदीम की हालत में कुछ समय पहले मामूली से सुधार देखे गए थे लेकिन अब उनकी हालत अचानक से और बिगड़ गई है।
3 of 5
नदीम खान
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
देश में कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन लागू होने के कारण उनके रिश्तेदार और सगे संबंधी उनसे मिलने और देखभाल करने तक नहीं आ पा रहे हैं। लीलावती मुंबई के सबसे बड़े अस्पतालों में से एक है और नदीम खान शुरुआत से ही आईसीयू में भर्ती हैं जिसका इलाज बहुत महंगा है।
4 of 5
नदीम खान
- फोटो : सोशल मीडिया
लगातार अस्पताल में चल रहे इलाज के चलते अब नदीम का परिवार आर्थिक समस्याओं से भी जूझने लगा है। ऐसी संकट की घड़ी में भी नदीम खान की पत्नी पार्वती खान दूसरों से मदद मांगने में हिचकिचा रही हैं। इंडियन फिल्म एंड टीवी डायरेक्टर्स एसोसिएशन (इफ्टडा) की पहल पर एक बड़े निर्देशक उनकी मदद के लिए सामने तो आए हैं लेकिन ऐसे समय में उन्हें जितनी मदद मिल सके उतनी कम है।
5 of 5
नदीम खान
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि इस महीने की शुरुआत में ही सीढ़ियों से गिरकर नदीम खान चोटिल हो गए थे। उनके कंधे, सीने और सिर में गहरी चोटें आई थीं उसके बाद उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गंभीर हालत होने की वजह से उन्हें आईसीयू में रखा गया था और अभी भी उनका वहीं पर इलाज चल रहा है। नदीम को तिरछी टोपीवाले, डिस्को डांसर, आवारगी, जुर्म जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में सिनेमेटोग्राफी के लिए जाना जाता है। उन्होंने महेश भट्ट, पहलाज निहलानी, राकेश रोशन जैसे हिंदी सिनेमा के बेहतरीन निर्देशकों के लिए काम किया है।
पढ़ें: 'पाताल लोक' के दूसरे सीजन पर अनुष्का ने किया बड़ा खुलासा, बोलीं, 'दूसरा सीजन आएगा बशर्ते…'