देश- दुनिया में एक बार फिर कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच जहां एक बार फिर प्रतिबंधों का दौर शुरू हो गया है, तो वहीं मनोरंजन जगत भी इसकी चपेट में आता नजर आ रहा है। हाल ही में बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी के कोरोना संक्रमित होने की खबर सामने आई थी। इसी बीच शबाना आज़मी के बाद अब फिल्म जगत की एक और मशहूर अदाकारा कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गई हैं। दरअसल, अभिनेत्री जया बच्चन कोरोना संक्रमित हो गई हैं।
जया बच्चन इन दिनों करण जौहर की आने वाली फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की शूटिंग में व्यस्त थी। हालांकि, एक्ट्रेस के कोरोना संक्रमित होने के बाद अब फिल्म की दिल्ली में होने वाली शूटिंग को रोक दिया गया है। इससे पहले साल 2020 में जया बच्चन का पूरा परिवार इस संक्रमण की चपेट में आ गया था। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन, उनके बेटे अभिषेक बच्चन, बहू ऐश्वर्या राय और पोती आराध्या भी कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। हालांकि उस समय जया बच्चन इस संक्रमण से बच गई थी।
2 of 5
जया बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
जया बच्चन की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आने के बाद ही करण जौहर ने अपनी आगामी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के अगले शेड्यूल को पोस्टपोन कर दिया है। दरअसल, करण जौहर ने फिल्म की शूटिंग रोकने का फैसला इसलिए किया क्योंकि कुछ ही समय में फिल्म में अहम रोल निभाने वालीं शबाना आजमी और जया बच्चन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ऐसे में करण ने फिल्म की शूटिंग रोकना सही समझा।
3 of 5
जया बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म से जुड़े एक करीबी सूत्र ने बताया कि इस फिल्म की शूटिंग 2 फरवरी से शुरू हुई थी और फिल्म के इस शेड्यूल को 14 फरवरी तक पूरा करना था। लेकिन फिल्म के दो कलाकारों के कोरोना संक्रमित होने पर करण ने अभी शूटिंग रोक दी है। दरअसल करण फिल्म की बाकी कास्ट और क्रू के साथ जोखिम नहीं लेना चाहते हैं।
4 of 5
शबाना आजमी
- फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले 1 फरवरी को बॉलीवुड अभिनेत्री शबाना आजमी की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। कोरोना संक्रमण की चपेट में आने के बाद एक्ट्रेस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए फैंस को इस बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए कहा था कि मैं कोरोना पॉजिटिव पाई गई हूं। घर में खुद को आइसोलेट कर लिया है। जो भी लोग मेरे संपर्क में आए हैं, उन से निवेदन है कि वह अपना टेस्ट करा लें।
5 of 5
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के सेट पर रणवीर और आलिया
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वहीं, फिल्म की बात करें तो फिल्म मेकर करण जौहर ने बीते साल ही इस फिल्म की घोषणा की थी। फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और एक्ट्रेस आलिया भट्ट मुख्य किरदार में नजर आएंगे। इसके अलावा अभिनेत्री शबाना आजमी, जया बच्चन और धर्मेंद्र भी इस फिल्म में अहम किरदार निभाते दिखाई देंगे।