फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

War 2 Day 3 Box Office Collection: तीसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर छाई 'वॉर 2', इतना किया कलेक्शन

Sat, 16 Aug 2025 09:15 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 16 Aug 2025 09:15 PM IST
सार

War 2 Day 3 Box Office: फिल्म 'वॉर 2' सिनेमाघरों में लगी हुई है। शुरुआती दो दिन इसने शानदार कलेक्शन किया है। फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है। जानते हैं आज शनिवार को कैसा प्रदर्शन किया है?

विज्ञापन
War 2 Day 3 Box Office Collection: Hrithik Roshan NTR Jr Kiara Advani Anil Kapoor Movie latest Earning Earning
'वॉर 2' बॉक्स ऑफिस - फोटो : सोशल मीडिया

ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर अभिनीत फिल्म 'वॉर 2' गुरुवार 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। पहले दिन इसने 50 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन कर शानदार ओपनिंग ली। दूसरे दिन भी धमाकेदार कलेक्शन रहा। दूसरे ही दिन फिल्म 100 करोड़ बन गई है। आज शनिवार को भी यह दर्शकों को खींचने में कामयाब दिख रही है। 

War 2 Day 3 Box Office Collection: Hrithik Roshan NTR Jr Kiara Advani Anil Kapoor Movie latest Earning Earning
'वॉर 2' बॉक्स ऑफिस - फोटो : सोशल मीडिया

तीसरे दिन भी धांसू कारोबार
अयान मुखर्जी निर्देशित फिल्म 'वॉर 2' तीसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। खबर लिखे जाने तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने आज शनिवार को तीसरे दिन जन्माष्टमी पर इस फिल्म ने 33 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। अंतिम आंकड़े सामने आने तक इनमें और इजाफा होगा। 

War 2 Movie Review: ग्लैमर और स्टार पावर में टॉप पर कहानी, ट्विस्ट और इमोशन में फ्लॉप; ऋतिक और NTR का बेजान शो

War 2 Day 3 Box Office Collection: Hrithik Roshan NTR Jr Kiara Advani Anil Kapoor Movie latest Earning Earning
'वॉर 2' बॉक्स ऑफिस - फोटो : सोशल मीडिया

तीन दिनों का टोटल कलेक्शन शानदार
फिल्म 'वॉर 2' का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर टोटल नेट कलेक्शन 142.35 करोड़ रुपये हो चला है। यह फिल्म करीब 300 करोड़ रुपये के बजट में बनाई गई है। शुरुआती तीन दिन फिल्म का कलेक्शन शानदार रहा है। कल रविवार को छुट्टी के दिन भी पूरी उम्मीद है कि यह शानदार प्रदर्शन करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
War 2 Day 3 Box Office Collection: Hrithik Roshan NTR Jr Kiara Advani Anil Kapoor Movie latest Earning Earning
'वॉर 2' बॉक्स ऑफिस - फोटो : सोशल मीडिया

स्पाई यूनिवर्स की छठी फिल्म है 'वॉर 2'
फिल्म 'वॉर 2' को यशराज फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है। यह YRF की स्पाई यूनिवर्स की छठी फिल्म है। इस फिल्म के जरिए जूनियर एनटीआर ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है। फिल्म में कियारा आडवाणी भी अहम भूमिका में नजर आई हैं। इनके अलावा अनिल कपूर और आशुतोष राणा भी फिल्म का हिस्सा हैं।

विज्ञापन
War 2 Day 3 Box Office Collection: Hrithik Roshan NTR Jr Kiara Advani Anil Kapoor Movie latest Earning Earning
'वॉर 2' बॉक्स ऑफिस - फोटो : सोशल मीडिया

'कुली' के साथ हुआ बॉक्स ऑफिस क्लैश
फिल्म 'वॉर 2' को क्रिटिक्स की तरफ से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। कहानी की कसौटी पर फिल्म कमजोर बताई जा रही है। 14 अगस्त को इस फिल्म का मुकाबला रजनीकांत अभिनीत 'कुली' से हुआ है। कलेक्शन के मामले में 'कुली' ऋतिक की फिल्म 'वॉर 2' से आगे है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed