Why I killed Gandhi: 'वाय आई किल्ड गांधी' पर बड़ी रार, कांग्रेस ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से फिल्म को बैन करने के लिए की अपील
कांग्रेस ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से राज्य में और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्म 'वाय आई किल्ड गांधी' फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।
विस्तार
'वाय आई किल्ड गांधी' फिल्म को लेकर महाराष्ट्र में सियासत गरमा गई है। कांग्रेस इस फिल्म का विरोध कर रही है और इसलिए कांग्रेस ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से राज्य में और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्म 'वाय आई किल्ड गांधी' फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। ये फिल्म नाथूराम गोडसे पर बनी है, जिसने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
Congress urges Maharashtra CM Uddhav Thackeray to ban the movie 'Why I killed Gandhi' in the State and on OTT platforms. pic.twitter.com/vr7JGPAmxP
— ANI (@ANI) January 24, 2022विज्ञापन
30 जनवरी को है गांधी जी की पुण्यतिथि-
महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी नाना पटोले ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर फिल्म "वाय आई किल्ड गांधी" को बैन करने की मांग की है। उन्होंने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा, 30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की हत्या कर दी थी। फिल्म निर्माता गांधीजी की हत्या के समर्थन में 30 जनवरी, 2022 को "वाय आई किल्ड गांधी" को प्रदर्शित करने की कोशिश कर रहे हैं। आपको बता दें कि इस दिन को गांधी जी की पुण्यतिथि के रूप में मनाया जाता है।
महात्मा गांधी के विचारों से पूरी दुनिया प्रभावित है। हमारे देश भारत को गांधी जी के नाम से जाना जाता है। महात्मा गांधी ने अपनी स्वतंत्रता के माध्यम से दिखाया कि सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह के हथियारों का उपयोग करके भारत को जीता जा सकता है। इसलिए वे पूरी दुनिया में पूजनीय हैं। 30 जनवरी, महात्मा गांधी की पुण्यतिथि का दिन, पूरी दुनिया में राष्ट्रीय एकता, जातीय सद्भाव, अहिंसा और शांति के दिन के रूप में मनाया जाता है। तो वहीं अशांति, नफरत और हिंसा को दिखाते हुए फिल्म "वाय आई किल्ड गांधी" दिखाई जाएगी।
नाना पटोले ने इस पत्र में आगे लिखा, किसी भी जघन्य और अमानवीय कृत्य को बढ़ावा देना भारतीय संस्कृति के खिलाफ है। इसलिए फिल्म को राज्य के किसी भी सिनेमाघर और ओटीटी में प्रदर्शित नहीं किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी ने मांग की है कि इसके प्रदर्शन पर रोक लगाई जाए।