मध्य प्रदेश में कांग्रेस सलमान खान को इंदौर में अपने प्रत्याशी के लिए लोकसभा चुनाव प्रचार में उतारने की कोशिश कर रही है। इंदौर में जन्मे सलमान खान की फैन फॉलोइंग को देखते हुए कांग्रेस ये दांव खेलना चाहती है।
2 of 5
salman khan
- फोटो : social media
कांग्रेस का मानना है कि सलमान को चुवान प्रचार में उतारने से बीजेपी का गढ़ मानी जाने वाली इस सीट पर 30 साल बाद जीत दर्ज की जा सकती है। सलमान खान ने इंदौर शहर में अपने बचपन का काफी समय गुजारा है।
3 of 5
सलमान खान
- फोटो : Facebook
मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने कहा है, 'हमारे नेता सलमान खान से इंदौर में पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करने की पहले ही बातचीत कर चुके हैं।' हालांकि, सलमान के प्रवक्ता ने इस मामले में प्रतिक्रिया देने से मना कर दिया। चतुर्वेदी ने कहा, 'सलमान खान ने इंदौर में अपना बचपन बिताया है। उनके पिता वहां पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी थे।'
बता दें इंदौर सीट पर पिछले 30 साल से बीजेपी का कब्जा है। इस सीट को बीजेपी ने 1989 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस से छीनी थी और तब से लेकर अब तक इस सीट पर आठ बार चुनाव हुए हैं और हर बार बीजेपी की वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने इस सीट पर जीत दर्ज की है।
वैसे भी सलमान खान को एमपी सरकार द्वार मध्य प्रदेश टूरिज्म इंडस्ट्री का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। दरअसल, सलमान की जड़ें मध्य प्रदेश के इंदौर से जुड़ी हैं। हालांकि सलमान को एमपी का टूरिज्म एंबेसडर बनाए जाने की खबर की पुष्टि अभी आधिकारिक तौर पर नहीं हो पाई है।