प्रियंका चोपड़ा और रिचर्ड मैडेन स्टारर वेब सीरीज 'सिटाडेल' ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है। इस सीरीज को फैंस और क्रिटिक्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। वहीं, 19 मई को इसका मोस्ट अवेटेड पांचवां एपिसोड भी जारी कर दिया गया। सीरीज को दो अन्य देश भारत और इटली के लोकल भाषा में तैयार किया जा रहा है। स्पाई-थ्रिलर के भारतीय संस्करण में वरुण धवन और सामंथा रुथ प्रभु लीड रोल में नजर आने वाले हैं। इसी बीच प्रियंका की सीरीज के पांचवें एपिसोड में वरुण धवन की झलक देखने को मिली है।
Citadel: 'सिटाडेल' में प्रियंका चोपड़ा के पिता बने हैं वरुण धवन? झलक देख बढ़ी सोशल मीडिया की हलचल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Sun, 21 May 2023 10:14 PM IST
सार
'सिटाडेल' वेब सीरीज को लेकर एक खबर सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, वरुण धवन सीरीज में प्रियंका चोपड़ा के पिता के किरदार में नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन