अभिनेता रणवीर सिंह अपने ड्रेसिंग सेंस के लिए जाने जाते हैं। वह कपड़ों के साथ नए-नए प्रयोग करने में माहिर हैं। हालांकि, कई बार उनको अपनी इस आदत की वजह से आलोचनाएं भी झेलनी पड़ जाती हैं। कपड़ों के चयन को लेकर वह कई बार ट्रोल्स के निशाने पर आ चुके हैं, लेकिन इससे उन्हें फर्क नहीं पड़ता। स्टाइल के मामले में वह सिर्फ अपने मन की करते हैं। एक बार फिर रणवीर सिंह की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई हुई है। इसमें वह हैट पहनकर कूल डूड बने नजर आ रहे हैं।
2 of 4
रणवीर सिंह
- फोटो : यूट्यूब
रणवीर सिंह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर साझा की है। एक्टर ने यह तस्वीर अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है। इसमें रणवीर सिंह अपनी जैकेट से मैच करती हुई हैट पहने नजर आ रहे हैं। देखकर लग रहा है कि यह डैनिम हैट है, जिस पर व्हाइट कलर से डिजाइन बनी हुई है। इसके साथ रणवीर सिंह ने काला चश्मा पहना हुआ है। उनके चश्मे का डिजाइन भी निराला है। एक हाथ से चश्मा पकड़कर पोज देते हुए रणवीर सिंह ने यह सेल्फी क्लिक की है।
3 of 4
रणवीर सिंह
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस तस्वीर के साथ रणवीर सिंह ने लिखा है, 'वेडनसडे।' रणवीर सिंह का यह लुक इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। एक्टर का यह अंदाज हर किसी को पसंद आ रहा है। हालांकि, रणवीर की यह तस्वीर कहां की है, इस बारे में उन्होंने कोई जानकारी साझा नहीं की है। लेकिन, वह कार में बैठे नजर आ रहे हैं।

4 of 4
रणवीर सिंह
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह आखिरी बार फिल्म जयेशभाई जोरदार में नजर आए थे। वह जल्द ही करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी।' में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। आलिया और रणवीर के अलावा धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन भी अहम रोल में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म अगले साल 10 फरवरी को रिलीज होगी। इसके अलावा रणवीर सिंह जैकलीन फर्नांडिस और पूजा हेगड़े के साथ 'सर्कस' में भी नजर आएंगे। यह फिल्म 23 दिसंबर 2022 को रिलीज होगी।