अंगूरी भाभी को आजीवन प्रतिबंधित करने के बाद अब सिने और टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन की नजर डॉली बिंद्रा और राखी सावंत पर है। एसोसिएशन के विवादों समिती के अध्यक्ष अमित बहल ने दोनों अभिनेत्री पर कार्रवाई सूचना दी है।
किसी की मौत का ऐसा मजाक कैसे बना सकती हैं ये दो हीरोइनें?
दि इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के मुताबिक अमित बहन ने कहा, 'मैं बिल्कुल समझ नहीं पा रहा हूं कि कोई इंसान इतना असंवेदनशील कैसे हो सकता है। एक बच्ची की मौत हुई है और ये दो हीरोइनें पब्लिसिटी के लिए मरी जा रही हैं।'
किसी की मौत का ऐसा मजाक कैसे बना सकती हैं ये दो हीरोइनें?
उन्होंने आगे कहा, 'हम इन पर आजीवन प्रतिबंध तो नहीं लगा सकते, लेकिन इन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा यह शर्मनाक है कि कोई किसी की मौत का फायदा उठाकर अपना प्रचार करना चाहता है।'
किसी की मौत का ऐसा मजाक कैसे बना सकती हैं ये दो हीरोइनें?
उल्लेखनीय है कि बीते एक अप्रैल को टीवी के चर्चित धारावाहिक 'बालिका बधु' की मुख्य किरदार 'आनंदी' का किरदार निभा चुकी प्रत्यूषा बनर्जी को उनके घर में मृत पाया गया था।
किसी की मौत का ऐसा मजाक कैसे बना सकती हैं ये दो हीरोइनें?
इसके बाद राखी सावंत और डॉली बिंद्रा ने बेहद असवंदेनशील बयान देते हुए मीडिया में बाकयदे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर के पूरे हिन्दुस्तान से सिलींग फैन यानि घरों से पंखों को बैन करने की मांग की थी। इतना नहीं दोनों यह मांग करते हुए हंस रही थीं।