‘सिनेमा लवर्स डे’ यानी वह दिन जब फिल्में बनाने वाले और फिल्में दिखाने वाले, फिल्में देखने वालों का शुक्रिया अदा करते हैं। इस साल ये दिन 23 फरवरी को मनाया जाएगा। आमतौर पर सिनेमा लवर्स डे के रूप में पहचाने जाने वाले इस दिन पर देश के तमाम बड़े फिल्म प्रदर्शक सिनेमा के दर्शकों को सिनेमाघरों में लगी सारी फिल्में बहुती ही कम दरों पर दिखाने वाले हैं।
2 of 5
आर्टिकल 370
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सिनेमा लवर्स डे के इस जश्न में पीवीआर सिनेमा, आईनॉक्स लीजर लिमिटेड, मूवी टाइम सिनेमाज, सिनेपोलिस, मिराज और सिनेपोर्ट सिनेमाज जैसे देश के तमाम मल्टीप्लेक्स शामिल हैं। इन सिनेमाघरों में शुक्रवार 23 फरवरी को सामान्य सीटों के टिकट सिर्फ 99 रुपये के होंगे। यानी, सिने दर्शक इस शुक्रवार को यामी गौतम की फिल्म 'आर्टिकल 370', विद्युत जामवाल की फिल्म 'क्रैक जीतेगा तो जिएगा' और बतौर निर्देशक वरुण ग्रोवर की पहली फिल्म 'ऑल इंडिया रैंक' सिर्फ 99 रुपये में देख पाएंगे।
Shaitaan Trailer: शैतानी शक्तियां दिखाकर अजय देवगन पर भारी पड़े आर माधवन, रिलीज हुआ 'शैतान' का खौफनाक ट्रेलर
3 of 5
क्रैक जीतेगा तो जिएगा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन फिल्मों और फिल्म विपणन में में बड़ा नाम बन चुकी कंपनी पी एंड ए मीडिया वेंचर्स के निदेशक अनुपम शुक्ला बताते हैं, 'सिनेमाघरों के टिकट की ज्यादा कीमत होने की वजह से ज्यादा दर्शक फिल्में नहीं देख पाते हैं, लेकिन 99 रुपये में कोई भी फिल्म आसानी से देख सकता है। यह रेगुलर कीमत है। इसके अलावा जो दर्शक आईमैक्स, 4डीएक्स, एमएक्स 4 डी, और जैसे स्क्रीन्स में फिल्म देखना चाहते है, उनके लिए 199, 299 और 399 रुपये में टिकट उपलब्ध रहेंगे। इससे न सिर्फ 23 तारीख को रिलीज होने वाली फिल्मों का फायदा मिलेगा, बल्कि जो फिल्में थियेटर में पहले से चल रही फिल्मों को भी फायदा मिल सकता है।’
4 of 5
ऑल इंडिया रैंक
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस दिनों सिनेमाघरों में 'फाइटर', 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' जैसी हिंदी फिल्मों के अलावा हॉलीवुड की 'मैडम वेब', मीन गर्ल्स, 'द होल्ड ओवर' जैसी फिल्में चल रही हैं। सिनेमा लवर्स डे के अवसर पर सभी फिल्मों के टिकट दर समान ही रहेंगे। पीवीआर आइनॉक्स के सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौतम दत्ता कहते हैं, 'हम सिनेमा प्रेमियों का इस खास दिन के लिए स्वागत करते हैं कि वे आएं और इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।'
5 of 5
'आर्टिकल 370' और 'क्रैक'
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सिनेपोर्ट सिनेमाज के हेड गिरीश वानखेड़े कहते हैं, 'सिनेमा लवर्स डे' के अवसर पर दो बड़ी फिल्में 'आर्टिकल 370', 'क्रैक जीतेगा तो जिएगा' रिलीज हो रही हैं, जिनमें कोई बड़ा स्टार नहीं है, लेकिन टिकट की कम कीमत की वजह से इन फिल्मों को फायदा होगा ही, साथ ही पहले से सिनेमाघरों में 'फाइटर' और 'तेरी बातों में उलझा जिया' जैसी फिल्मों को भी दर्शक टिकट की कम कीमत की वजह से दोबारा देखने आएंगे। सिनेमा लवर्स डे एक ऐसा जश्न है जिसे सभी थियेटर मिलकर बना रहे है।
'बेटा हमारा लड़कियों को बदनाम करेगा', अनुराग का मुनव्वर पर तंज