'हाउसफुल' सीरीज में पास्ता के किरदार के जरिए लोगों को हंसाने वाले एक्चर चंकी पांडे फिल्म 'बेगम जान' में एक अलग ही किरदार और लुक में नजर आएंगे। लेकिन अपने इस किरदार के लिए चंकी पांडे ने जो किया वो उन्हीं पर भारी पड़ गया।
फिल्म के लिए चंकी पांडे ने किया ऐसा हाल, चीखने लगी बीवी और कर दिया बेडरूम से बाहर
2 of 5
'बेगम जान' के एक सीन में चंकी पांडे
इस फिल्म में चंकी पांडे कबीर नाम के शख्स का किरदार निभा रहे हैं जिसे दंगे फैलाने और लोगों को मारने के लिए हायर किया जाता है। इस किरदार के लिए चंकी पांडे ने ना सिर्फ अपना सिर मुंडवाया बल्कि अपने पूरे हुलिए को ही बदल लिया। इस बदले लुक में चंकी पांडे काफी डरावने और भयानक लग रहे थे। चंकी को लगा कि इससे उनका किरदार और दमदार तो लगेगा ही लेकिन उनकी वाइफ को भी ये पसंद आएगा। पर हुआ इसके उलट।
फिल्म के लिए चंकी पांडे ने किया ऐसा हाल, चीखने लगी बीवी और कर दिया बेडरूम से बाहर
3 of 5
'बेगम जान' के एक सीन में चंकी पांडे
चंकी पांडे को ऐसे लुक में देख उनकी वाइफ डर गईं और चीखने लगीं। उन्होंने चंकी पांडे को बेडरूम तक में नहीं घुसने दिया। इसका खुलासा खुद चंकी पांडे ने किया।
फिल्म के लिए चंकी पांडे ने किया ऐसा हाल, चीखने लगी बीवी और कर दिया बेडरूम से बाहर
4 of 5
'बेगम जान' के एक सीन में चंकी पांडे
बीवी का ऐसा रिएक्शन देख चंकी पांडे भी डर गए। बता दें कि अपने इस किरदार के लिए चंकी पांडे को यूएसए के वेश्यालय म्यूजियम भी गए और वहां पूरा एक दिन गुजारा। इससे चंकी पांडे की वाइफ कोई परेशानी नहीं हुई, लेकिन चंकी पांडे का ये बदला अवतार उन्हें जरा भी पसंद नहीं आया।
फिल्म के लिए चंकी पांडे ने किया ऐसा हाल, चीखने लगी बीवी और कर दिया बेडरूम से बाहर
5 of 5
'बेगम जान' के एक सीन में चंकी पांडे
बता दें कि फिल्म 'बेगम जान' ये फिल्म श्रीजीत मुखर्जी की बंगाली फिल्म 'राजकाहिनी' का हिंदी रीमेक है, जिसे नेशनल अवॉर्ड मिला था। फिल्म की कहानी 1947 में हुए भारत-पाकिस्तान विभाजन के बाद के बंगाल की है। फिल्म की पृष्ठभूमि में कोठे पर रहने वाली 11 महिलाएं हैं। विभाजन के बाद जब नई सीमा रेखा बनती है तो उस कोठे का आधा हिस्सा भारत में पड़ता है और आधा पाकिस्तान में।
चंकी पांडे के अलावा इस फिल्म में विद्या बालन, गौहर खान, इला ्अरुण, पल्लवी शारदा जैसी हीरोइनें हैं।