चिरंजीवी के फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। मेगास्टार की आगामी एक्शन-ड्रामा फिल्म भोला शंकर का पहला लुक 1 मार्च को महाशिवरात्रि के अवसर पर रिलीज होगा। मेहर रमेश द्वारा निर्देशित फिल्म में अभिनेता कीर्ति सुरेश के साथ-साथ तमन्ना भाटिया भी महत्वपूर्ण रोल में हैं। इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। पिछसे साल अगस्त में एक ग्रैंड वीडियो के जरिए फिल्म की घोषणा की गई थी। जिसमें चिरंजीवी और कीथी सुरेश के भाई-बहन के रिश्ते को दिखाया गया था। इस फिल्म में रघु बाबू, राव रमेश, मुरली शर्मा, रविशंकर, वेनेला किशोर, तुलसी, प्रगति, श्री मुखी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
2 of 4
चिरंजीवी
- फोटो : Instagram
प्रोडक्शन बैनर एके एंटरटेनमेंट्स ने रविवार 27 फरवरी को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर फर्स्ट लुक रिलीज़ के बारे में लिखा, "महाशिवरात्रि पर भोला के मेगा वाइब के लिए तैयार हो जाओ। MEGA @chiranjeevikonidela #BholaaShankarFirstLook 1 मार्च को @ 9:05 AM #भोलाशंकर।" इस फिल्म में चिरंजीवी शंकर का रोल अदा करेंगे। शायद वह पहली बार इस अवतार में नजर आएंगे।
3 of 4
चिरंजीवी
- फोटो : instagram/chiranjeevikonidela
फिल्म को बनाने में मेकर्स ने अपनी जान लगा दी है, इसलिए उनको इससे काफी उम्मीदें हैं। फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में हो रही है और अपने अंतिम पड़ाव में है। मेकर्स ने इस फिल्म का प्री लुक स्वैग ऑफ भोला भी जारी किया था, जो दर्शकों को काफी पसंद आया था। फिल्म की कहानी सत्यांद ने लिखी है।
4 of 4
चिरंजीवी
- फोटो : Twitter
चिरंजीवी अपने बेटे राम चरण के साथ फिल्म आचार्य में भी दिखाई देंगे। फिल्म के डायरेक्टर कोराटाला शिव ने पिता-पुत्र को लेकर पहली बार ऐसी फिल्म बनाई है। ये फिल्म इसी साल 29 अप्रैल को रिलीज होगी।