पूरे देश में आज बाल दिवस बनाया जा रहा है। इस दिन भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का जन्म हुआ था। बाल दिवस बच्चों के लिए बेहद खास होता है। हम सभी एक समय बच्चे ही थे। बचपन से जुड़ी ऐसी कई यादें हैं जो आज भी हमारे जहन से नहीं निकलती हैं। हम सभी को अपने बचपन से जुड़ी कुछ खट्टी-मीठी यादें हिंदी सिनेमा के जरिए भी याद आती रही हैं। यह सभी बच्चों पर आधारित फिल्मों में देखा जा सकता है। बॉलीवुड की कई फिल्में हैं जो बच्चों पर आधारित हैं। बाल दिवस पर हम आपको उन्हीं फिल्मों के बारे में बताते हैं।