आमतौर पर देखा जाता है कि माता-पिता जिस भी प्रोफेशन में रहते हैं ज्यादातर बच्चे उसी क्षेत्र में अपना करियर बनाते हैं। हालांकि बहुत से बच्चे ऐसे भी होते हैं जो अपने पैरेंट्स से अलग अपना करियर बनाने की इच्छा रखते हैं। आज हम आपको फिल्मी दुनिया के कुछ ऐसे सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके पिता खिलाड़ी रहे, लेकिन उनके बच्चो ने बॉलीवुड में अपना करियर बनाया। आइए देखते हैं यह लिस्ट...
Bollywood: इन मशहूर खिलाड़ियों के बच्चो ने बॉलीवुड में बनाया करियर, लिस्ट में हैं कई बड़े नाम
अंगद बेदी बॉलीवुड की फिल्मों में काम करते हैं। कई बड़े सितारों के साथ वह अब तक स्क्रीन स्पेस शेयर कर चुके हैं। अंगद के पिता भारत के स्टार क्रिकेटर रह चुके हैं। उन्होंने भारत की तरफ से खेलते हुए टीम को कई मैच जिताने में अहम भूमिका निभाई है।
South superstars: लग्जरी में फाइव स्टार होटल को मात देते हैं स्टार्स के प्राइवेट जेट, आलीशान है अंदर का नजारा
सैफ अली खान बॉलीवुड के सबसे मंझे हुए कलाकारों में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्मे दी हैं। सैफ के पिता मंसूर अली खान पटौदी फिल्म इंडस्ट्री से नहीं बल्कि क्रिकेट से ताल्लुक रखते थे। वह भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान भी रह चुके हैं।
Pathaan Ott Release: ओटीटी पर दस्तक देने से पहले 'पठान' में होंगे बड़े बदलाव, दिल्ली हाई कोर्ट ने दिए निर्देश
दीपिका को बॉलीवुड की सबसे बड़ी अभिनेत्रियों में शुमार किया जाता है। अब तक वह कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों का हिस्सा रही हैं। दीपिका के पिता भी खिलाड़ी रहे हैं। प्रकाश पादुकोण बैडमिंटन के स्टार खिलाड़ी रहे हैं। शुरुआत में दीपिका भी अपने पिता की तरह ही बैडमिंटन खेला करती थीं। हालांकि बाद उन्होंने एक्टिंग को अपने करियर के तौर पर चुना। मौजूदा समय में दीपिका सबसे फिल्मों के लिए सबसे अधिक फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं।
Vijay Sethupathi: 'फर्जी' में दमदार पुलिस अफसर की भूमिका में दिखेंगे विजय सेतुपति, शाहिद को देंगे कड़ी टक्कर
अमिया देव कपिल देव की बेटी हैं। देश में बहुत कम ही ऐसे लोग होंगे जो इस नाम से वाकिफ न हो। देश को पहला क्रिकेट वर्ल्ड कप जिताने वाले क्रिकेटर कपिल देव की बेटी भी फिल्मी दुनिया से जुड़ी हुई हैं। वह कबीर खान की प्रोडक्शन टीम का हिस्सा हैं।
Tushar Gandhi: 'गांधी गोडसे एक युद्ध' पर बापू के परपोते तुषार ने दी प्रतिक्रिया, कहा- जो हत्यारे को हीरो...