फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   tushar gandhi reactes on gandhi godse ek yudh said I am not interested to watch film who calls killer a hero

Tushar Gandhi: 'गांधी गोडसे एक युद्ध' पर बापू के परपोते तुषार ने दी प्रतिक्रिया, कहा- जो हत्यारे को हीरो...

Mon, 16 Jan 2023 10:00 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 16 Jan 2023 10:00 PM IST
सार

फिल्म 'गांधी गोडसे एक युद्ध' पर बात करते हुए तुषार गांधी ने कहा कि मुझे इस बात पर कोई आश्चर्य नहीं है कि उनके लिए गोडसे एक नायक है।

विज्ञापन
tushar gandhi reactes on gandhi godse ek yudh said I am not interested to watch film who calls killer a hero
गांधी गोडसे एक युद्ध - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

निर्देशक राजकुमार संतोषी की आने वाली फिल्म 'गांधी गोडसे एक युद्ध' का ट्रेलर सामने आने के बाद से ही इसपर विवाद हो रहा है। कांग्रेस से जुड़े कुछ लोगो ने मध्य प्रदेश में 'गांधी गोडसे एक युद्ध' पर बैन लगाने की मांग की है। इस विवाद के बीच अब महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। फिल्म के बारे में बात करते हुए तुषार गांधी ने कहा कि वह इस कोशिश यानी ऐसी फिल्म बनने से हैरान नहीं हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनका ऐसी फिल्म देखने का इरादा नहीं है, जो हत्यारों के महिमा का गुणगान करती हो।

विज्ञापन

tushar gandhi reactes on gandhi godse ek yudh said I am not interested to watch film who calls killer a hero
तुषार गांधी - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'गांधी गोडसे एक युद्ध' पर बात करते हुए तुषार गांधी ने कहा कि मुझे इस बात पर कोई आश्चर्य नहीं है कि उनके लिए गोडसे एक नायक है। अगर, वह उन्हें एक नायक के रूप में दिखाते हैं तो इससे हम में से किसी को भी आश्चर्य नहीं होना चाहिए। मैं फिल्म की खूबियों या खामियों पर टिप्पणी नहीं कर सकता, क्योंकि मैंने इसे नहीं देखा है। मैं उन फिल्मों को देखने का इरादा नहीं रखता, जो हत्यारों का महिमामंडन करती हैं। मैं उन फिल्मों को नहीं देखना चाहता, जो एक हत्यारे को हीरो बताती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

tushar gandhi reactes on gandhi godse ek yudh said I am not interested to watch film who calls killer a hero
गांधी गोडसे एक युद्ध - फोटो : सोशल मीडिया

तुषार गांधी ने कहा कि यह एक बहुत अच्छी तरह से सोचा गया गेम प्लान है और मेकर्स ने सभी किरदारों को उनकी भूमिकाएं दी हैं, जिसे कलाकारों ने बड़े पर्दे पर निभाया किया है। उसी निर्देशक ने अपनी फिल्म भगत सिंह में बापू को बहुत गलत तरीके से दिखाया था, इसलिए यह आश्चर्य की बात नहीं है कि वह गोडसे का महिमामंडन करने वाली फिल्म बनाएंगे।

विज्ञापन

tushar gandhi reactes on gandhi godse ek yudh said I am not interested to watch film who calls killer a hero
गांधी गोडसे एक युद्ध - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

'गांधी गोडसे एक युद्ध' के निर्देशक ने इंटरव्यू में कहा था कि उनकी फिल्म गांधी से बहुत अलग है। सेंसर बोर्ड ने उनकी फिल्म का एक शब्द भी नहीं काटा। 'गांधी गोडसे एक युद्ध' 30 जनवरी को उनकी 75वीं पुण्यतिथि से पहले 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed