चंद्रचूड़ सिंह बॉलीवुड के ऐसा अभिनेता हैं जिन्होंने कई फिल्में कीं लेकिन उन्हें वह मुकाम हासिल नहीं हुआ जिसकी उन्हें उम्मीद थी। फिल्म 'माचिस' में तब्बू के साथ दमदार एक्टिंग करने वाले एक्टर अचानक से इंडस्ट्री से गायब हो गए। चंद्रचूड़ को 'माचिस' के अलावा 'क्या कहना' और 'जोश' जैसी हिट फिल्मों के लिए याद किया जाता है। इनके अलावा भी वह कई फिल्मों में नजर आए जिनमें तेरे मेरे सपने, दिल क्या करे, दाग: द फायर, सिलसिला है प्यार का, क्या कहना, आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया और जिला गाजियाबाद शामिल हैं। दर्जनों हिट फिल्मों में काम करने के बाद चंद्रचूड़ अचानक फिल्मों से गायब हो गए। एक समय था जब इस चॉकलेटी ब्वॉय के हजारों फैंस थे। साल 2020 में उन्होंने वेब सीरीज आर्या से कमबैक किया था। अब एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वे इतने समय कहां थे और फिल्मों से क्यों दूरी बना ली थी।
2 of 5
चंद्रचूड़ सिंह
- फोटो : social media
चंद्रचूड़ सिंह ने इंटरव्यू में अपने आर्या में कास्टिंग को लेकर बताया। उन्होंने कहा, 'एक दिन अचानक मेरे पास कास्टिंग डायरेक्टर राम माधवानी का फोन आया। वह मुझे अपनी वेब सीरीज में लेना चाहते थे। और मैं उस समय देहरादून में था इसलिए मैंने अपना एक छोटा सा स्क्रीन टेस्ट रिकॉर्ड करके भेज दिया। उसके बाद कहीं जाकर मेरा रोल फाइनल हुआ था।'
3 of 5
सुष्मिता सेन, चंद्रचूड़ सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं चंद्रचूड़ सिंह ने सुष्मिता के साथ अपने काम करने के अनुभव के बारे में कहा, 'मैं बहुत पहले ही सुष्मिता के साथ काम करने वाला था लेकिन वह फिल्म ही टल गई। जब यह सीरीज में काम करने का मौका मुझे मिला तो पता भी नहीं था कि इसमें मेरे साथ सुष्मिता होंगी। मैं फ्लाइट में मुंबई आ रहा था तो एक एयर होस्टेस का नाम सुष्मिता सेन था। इसके बाद जब मैं वर्कशॉप के लिए राम माधवानी से मिलने पहुंचा तो मुझे वहां खुद सुष्मिता सेन मिल गईं। मैंने उस शाम उन्हें यह पूरी कहानी सुनाई थी।'
4 of 5
चंद्रचूड़ सिंह
- फोटो : social media
चंद्रचूड़ सिंह काफी लंबे अरसे तक फिल्मों से गायब रहे। इस बारे में वो कहते हैं, 'दरअसल मैं एक सिंगल फादर हूं इसलिए मुझे काफी समय चाहिए होता है। मैं ज्यादातर समय एक पिता के रूप में अपनी जिम्मेदारियां निभा रहा था। मुझे लगता है कि पैरेंटिंग सबसे कठिन कामों में से एक है। आप गलतियां करते हैं, आपके पास कुछ अच्छी यादें होती हैं, आप लगातार बेहतर बनने के लिए कुछ सीखते रहते हैं।' चंद्रचूड़ सिंह ने कहा कि एक अच्छा ऐक्टर बनने से पहले एक अच्छा पिता बनना ज्यादा जरूरी है।
5 of 5
चंद्रचूड़ सिंह
- फोटो : social media
गौरतलब है कि साल 2000 में चंद्रचूड़ का एक भयानक एक्सीडेंट हो गया था। वो गोवा में बोट राइडिंग कर रहे थे। तभी ये हादसा हुआ और उनके कंधे बुरी तरह जख्मी हो गए। जब ये एक्सीडेंट हुआ, तब उनकी कई फिल्मों की शूटिंग चल रही थी। फिजियोथेरेपी वगैरह के बाद चंद्रचूड़ फिल्मों की शूटिंग पर लौट आए। मगर उनका हाथ पूरी तरह से ठीक नहीं हुआ था। इसके बाद तो चंद्रचूड़ का करियर ठप पड़ गया। इस हादसे से उबरने में चंद्रचूड़ को करीब 10 साल लग गए।