फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चंद्रचूड़ सिंह ने कई बड़े कलाकारों के साथ किया काम, इस एक गलती ने बना दिया 'गुमनाम'

Thu, 08 Oct 2020 03:22 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 08 Oct 2020 03:22 PM IST
विज्ञापन
Chandrachur Singh Birthday Special know unknown facts about him
चंद्रचूड़ सिंह - फोटो : file photo

चंद्रचूड़ सिंह, बॉलीवुड के ऐसा अभिनेता हैं जिन्होंने कई फिल्में कीं, लेकिन उन्हें वह मुकाम हासिल नहीं हुआ जिसकी उन्हें उम्मीद थी। उन्होंने बॉलीवुड के कई बड़े अभिनेताओं के साथ काम किया और शानदार फिल्में भी की हैं। चंद्रचूड़ सिंह का जन्मदिन 11 अक्तूबर को होता है। जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनसे जुड़ी खास बातों के बारे में बताते हैं। 

Chandrachur Singh Birthday Special know unknown facts about him
चंद्रचूड़ सिंह - फोटो : file photo

चंद्रचूड़ सिंह का जन्म 11 अक्तूबर 1968 को हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमिताभ बच्चन की फिल्म तेरे मेरे सपने से की थी। अमिताभ बच्चन इस फिल्म के निर्माता थे। यह फिल्म साल 1996 में आई थी। चंद्रचूड़ सिंह की पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। इसके बाद वह अभिनेत्री तब्बू के साथ फिल्म माचिस में नजर आए। इस फिल्म में उनके अभिनय को पर्दे पर खूब पसंद किया गया था। 

Chandrachur Singh Birthday Special know unknown facts about him
चंद्रचूड़ सिंह - फोटो : file photo

इसके बाद चंद्रचूड़ सिंह दाग: द फायर, जोश और क्या कहना सहित बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों में नजर आए। चंद्रचूड़ सिंह ने कुछ हिट फिल्में देने के बाद बॉलीवुड से दूरी बना ली थी। उन्होंने एक इंटरव्यू में फिल्मों से दूर जाने की वजह भी बताई थी। उन्होंने कहा था, 'मैं कुछ अच्छे रोल करना चाहता था। मेरे पास कई ऑफर आए लेकिन मुझे कुछ अलग रोल का इंतजार था। वह नहीं आए तो मैंने फिल्मों से दूरी बना ली।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Chandrachur Singh Birthday Special know unknown facts about him
चंद्रचूड़ सिंह - फोटो : file photo

करीब एक दर्जन फिल्में करने के बाद चंद्रचूड़ सिंह अचानक बॉलीवुड से गायब हो गए। साल 2000 में चंद्रचूड़ का एक भयानक एक्सीडेंट हो गया। वह गोवा में बोट राइडिंग कर रहे थे। तभी यह हादसा हुआ और उनके कंधे बुरी तरह जख्मी हो गए। इसके बाद तो चंद्रचूड़ का करियर ठप पड़ गया। इस हादसे से उबरने में चंद्रचूड़ को करीब 10 साल लग गए। उन्होंने फिल्म 'चार दिन की चांदनी' से वापसी की। लेकिन ये फिल्म फ्लॉप हो गई। बता दें कि चंद्रचूड़ ने क्लासिकल म्यूजिक सीखा हुआ है।

विज्ञापन
Chandrachur Singh Birthday Special know unknown facts about him
चंद्रचूड़ सिंह - फोटो : file photo

इंटरव्यू में चंद्रचूड़ ने कहा था कि हादसे के बाद उनकी जिंदगी में कई मुश्किलें आईं, लेकिन उनकी पत्नी और बेटे ने उनका बहुत साथ दिया। आपको बता दें कि चंद्रचूड़ सिंह इस साल आई वेब सीरीज आर्या में नजर आए थे। इस वेब सीरीज में उनके अभिनय को काफी पसंद किया गया। वेब सीरीज आर्या से न केवल चंद्रचूड़ सिंह बल्कि अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने भी अभिनय की दुनिया में वापसी की है। 

पढ़ें: 17 साल बाद फिर लौटा ‘शांताराम’, फिर अमिताभ बच्चन का नाम चर्चा में, फिर बिग बी ने साधी चुप्पी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed