श्रीदेवी, उनके पति और बेटियों को तो सभी जानते हैं, लेकिन क्या किसी ने उनके मां-बाप और बहन को देखा है। अदाकारा के जन्मदिन के मौके पर हम दिखा रहे हैं तस्वीरें में।
बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार दिवंगत श्रीदेवी का आज 55वां जन्मदिवस है। इसी साल 24 फरवरी को दुबई में उनकी मौत हो गई थी। श्रीदेवी का जन्म 13 अगस्त, 1963 को शिवकाशी, तमिलनाडु में हुआ था। उनका बचपन का नाम श्रीअम्मा यंगर अयप्पन था। उनके पिता अय्यपन एक वकील थे। उनकी मां का नाम राजेश्वरी था और आंध्रप्रदेश की रहने वाली थीं। उनकी एक बहन श्रीलता और दो सौतेले भाई आनंद और सतीश हैं।
श्रीदेवी कभी स्कूल नहीं गईं, इसका उन्हें सारी जिंदगी मलाल रहा। इसलिए वे चाहती थीं कि उनकी दोनों बेटियां फिल्मों में आने से पहले पढ़ाई पूरी करें। उन्हें तमिल और तेलुगु का बहुत अच्छा ज्ञान था। वे जितनी अच्छी हिन्दी बोलती थीं, उससे कहीं ज्यादा अच्छी उनकी इंगलिश थी।
श्रीदेवी ने अपने फिल्मी कॅरियर की शुरुआत महज चार वर्ष की उम्र में बतौर बाल कलाकार की थी। उनकी पहली फ़िल्म बतौर बाल कलाकार 'थुनविन' थी। नन्ही श्रीदेवी को मलयालम फ़िल्म 'पूमबत्ता' (1971) के लिए केरला स्टेट फ़िल्म अवार्ड से भी सम्मानित किया गया।
उन्होंने इस दौरान कई तमिल-तेलगु और मलायलम फ़िल्मों में काम किया जिसके लिए उन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित भी किया गया था। उन्हें तीन बार फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार मिल चुका है। 2013 में उन्हें भारत सरकार की ओर से पद्मश्री सम्मान से भी नवाजा गया था।