कॉमेडियन कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ की शादी एक बेहद खास रिवाज के साथ शुरू होगी। एक बड़ा एलान भी किया गया है। वहीं एक घोषणा होनी बाकी है।
कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ की शादी की शहनाई शुक्रवार से गूंजने लगेगी। शादी समारोह की शुरूआत श्री अखंड पाठ साहिब के साथ होगी। जालंधर के हरदेव नगर स्थित गिन्नी के घर में शुक्रवार को श्री अखंड साहिब का पाठ रखा जाएगा और रविवार को पाठ को भोग डाला जाएगा। धार्मिक समारोह को लेकर वीरवार से तैयारियां शुरू हो गई। गिन्नी के घर को दुलहन की तरह सजाया गया।
3 of 6
कपिल शर्मा
- फोटो : कपिल शर्मा ट्विटर
घर के बाहर गली में बहुत ही शानदार टेंट लगाया गया हैं, जिनको बेहतरीन फूलों के साथ सजाया गया हैं। घर की दीवारों को पर लगी रंग बिरंगी लाइटों ने पूरे घर को ओर भी सुंदर बना दिया। पूरा दिन घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहा। रिश्तेदारों के ठहरने का प्रबंध भी बेहतरीन होटलों में किया गया हैं। बता दें 12 दिसंबर को कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ की शादी जालंधर-फगवाड़ा नैशनल हाईवे पर पड़ते क्लब कबाना में होगी।
गिन्नी के घर 11 दिसंबर को संगीत और मेहंदी का कार्यक्रम होगा। फिर 12 दिसंबर को क्लब कबाना में शादी होगी। इसके बाद 14 दिसंबर को अमृतसर में रिसेप्शन पार्टी होगी। फिर मुंबई में भी रिसेप्शन पार्टी की जाएगी। कपिल और गिन्नी की शादी हिंदू रीति रिवाज के मुताबिक होगी। गिन्नी के घर 8 दिसंबर को कॉकटेल पार्टी होगी। वहीं कपिल शर्मा अमृतसर में दोस्तों के लिए कव्वाली नाइट का आयोजन करेंगे और 10 दिसंबर को बहन के घर में भगवती जागरण होगा।
घर के बाहर लगाई सिक्योरिटी
जालंधर के हरदेव नगर स्थित गिन्नी के घर के बाहर गुरुवार को ही प्राइवेट सिक्योरिटी गाड्स की ड्यूटी लगा दी गई हैं, ताकि कोई भी व्यक्ति बिना इजाजत अंदर ना आ सके। घर के मेन गेट पर बाउंसरों को खड़ा किया गया हैं।