अनन्या पांडे और लक्ष्य स्टारर बॉलीवुड फिल्मों 'चांद मेरा दिल' और आयुष्मान खुराना की 'पति पत्नी और वो दो' वीकडेज पर भी करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में कामयाब रही हैं। वहीं बॉक्स ऑफिस पर साउथ की 'दृश्यम 3' और 'करुप्पु' भी जमकर नोट छाप रही हैं। जानिए, मंगलवार को कमाई की दौड़ में सबसे आगे कौन रहा।
2 of 5
फिल्म 'चांद मेरा दिल'
- फोटो : सोशल मीडिया
‘चांद मेरा दिल’ ने पांचवें दिन कितना कमाया?
लक्ष्य और अनन्या पांडे की रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ यंग ऑडियंस को पसंद आ रही है। इस फिल्म ने रिलीज के पांचवें दिन 2.10 करोड़ रुपये कमाए हैं। जबकि चौथे दिन 2.25 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 15.35 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म की कहानी प्यार और जिम्मेदारियों के ईद-गिर्द घूमती है।
3 of 5
फिल्म 'पति पत्नी और वो दो'
- फोटो : सोशल मीडिया
‘पति पत्नी और वो दो’ का भी बढ़ा कलेक्शन
बॉलीवुड फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ के लिए मंगलवार का दिन बेहतर साबित हुआ, इसके कलेक्शन में इजाफा हुआ है। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर 12 दिन हो चुके हैं। इस फिल्म ने 12वें दिन 1.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। जबकि 11वें दिन 1.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। आयुष्मान खुराना की इस फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 39 करोड़ रुपये हो चुका है। 12 दिन बाद भी यह फिल्म 50 करोड़ क्लब में शामिल होने से काफी दूर है। इस फिल्म में वामिका गब्बी, सारा अली खान, रकुल प्रीत भी अहम किरदारों में नजर आईं।
4 of 5
फिल्म 'दृश्यम 3' में मोहनलाल
- फोटो : सोशल मीडिया
‘दृश्यम 3’ ने दिखाया दमखम
‘दृश्यम’ फ्रैंचाइज की मलयालम फिल्म को दर्शकों का बहुत प्यार मिल रहा है। इस फिल्म ने रिलीज के छठे दिन 6.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। जबकि पांचवें दिन 7.70 करोड़ रुपये कमाए। यह फिल्म 50 करोड़ क्लब का भी हिस्सा बन चुकी है, इसका कुल कलेक्शन अब तक 68.60 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म में लीड रोल में मोहनलाल हैं।
5 of 5
फिल्म 'करुप्पु'
- फोटो : सोशल मीडिया
‘करुप्पु’ के कलेक्शन में मामूली गिरावट
सूर्या और तृषा स्टारर साउथ फिल्म ‘करुप्पु’ का कलेक्शन मंगलवार को कुछ कम रहा। इस फिल्म ने रिलीज के पांचवें दिन 12.75 करोड़ रुपये कमाए थे। जबकि चौथे दिन 14.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 95.05 करोड़ रुपये हो चुका है, यह फिल्म जल्द ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार लेगी। साथ ही बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन करने की दौड़ में मंगलवार को भी इस फिल्म ने ही बाजी मारी है।